फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University entrance exam begins, Physics-Chemistry confuses everyone

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का आगाज, फिजिस्क-केमिस्ट्री ने उलझाया

Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University entrance exam begins, Physics-Chemistry confuses everyone
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का आगाज, फिजिस्क-केमिस्ट्री ने उलझाया
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का आगाज हुआ। सुबह की पाली डीफार्मा की परीक्षा हुई। दोपहर की पाली में पहली बार शुरू हो रहे बीएसएसी एग्रीकल्चर कोर्स के लिए अभ्यर्थियाें ने किस्मत आजमाई।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेचीदा सवालों ने अभ्यर्थियाें को खूब सोचने पर मजबूर किया। बायोलॉजी के सीधे और परिचित सवालों ने उम्मीद की किरण जगाई। प्रवेश के लिए राज्य के अलग अलग जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियाें ने बताया कि तार्किकता की कसौटी पर कसने वाले सवालों की भरमार थी, जिससे उत्तर चुनना चुनौतीपूर्ण हो गया। इसके अलावा प्रश्नपत्र में मिश्रित सवाल भी देखे गए।
विज्ञापन


प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 5 जुलाई से शुरू हुई प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई तक चलेगी। डीफार्मा पाठ्यक्रम में 60 सीटों के लिए 365 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीएससी एग्रीकल्चर की 120 सीटों के लिए 839 विद्यार्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है। अब सात जुलाई को बीएससी जूलॉजी और बीएलएड विषय की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed