फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university diploma courses will be online

ऑनलाइन संचालित होंगे लविवि के डिप्लोमा पाठ्यक्रम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
lucknow university diploma courses will be online
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में तीन साल में चर्चा का केंद्र बने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का अब ऑनलाइन संचालन होगा। अभी तक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन एडऑन के रूप में होता था। मतलब किसी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थी ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकता था। दोहरी फीस की वजह से विद्यार्थी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में ज्यादातर पाठ्यक्रमों पर तालाबंदी के रूप में इसके नतीजे सामने आ रहे थे। इसको देखते हुए लविवि ने अब डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का स्वरूप बदलने का फैसला किया है। लविवि कुलपति प्रो. आलोक कुमार के अनुसार, वे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का ऑनलाइन संचालन करेंगे। इस तरह से विद्यार्थी जिसमें चाहे उसमें दाखिला ले सकेगा। ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से उन्हें विवि नहीं आना होगा। वेबसाइट के जरिए ही उन्हें ई-कंटेंट तथा रिकॉर्डेड लेक्चर मिल जाएंगे। पाठ्यक्रम का संचालन करने वाले शिक्षकों को लेक्चर रिकॉर्ड करने पर अतिरिक्त भुगतान भी करने पर विचार किया जाएगा। बॉक्स प्रोजेक्ट में भी पाठ्यक्रम चलाने का प्रस्ताव लविवि ने विभिन्न प्रोजेक्ट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी पाठ्यक्रम चलाने की योजना बनाई। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि विद्यार्थियों को नवीनतम क्षेत्रों की जानकारी मिलेंगी। पाठ्यक्रम का अच्छा रिस्पांस मिलने पर उसे प्रोजेक्ट की अवधि के बाद भी संचालित किया जा सकेगा।   कोट डिप्लोमा पाठ्यक्रम किसी प्रकार की विशिष्टता के लिए होते हैं। इसमें दाखिला लेने के लिए ज्यादा विकल्प और मौके होने चाहिए। इसको देखते हुए लविवि ने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन ऑनलाइन प्रणाली पर करने का फैसला किया है। - प्रो. आलोक कुमार राय कुलपति, लविवि 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed