फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university declared seat allotment

लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया बीएससी मैथ्स और बायो का सीट अलॉटमेंट

Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
lucknow university declared seat allotment
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को एक की सप्ताह देरी से बीएससी मैथ्स व बायो (चार वर्षीय एनईपी) का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया। ऑनलाइन काउंसिलिंग में विद्यार्थियों द्वारा भरी गई चॉइस का रिजल्ट मेरिट जारी कर उनके लॉगइन पर उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र 14 अक्तूबर तक अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क जमाकर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। इसी दिन अपनी सीट भी लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 सितंबर को बीए चार वर्षीय पाठ्यक्रम व बीएससी मैथ्स व बायो की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की थी और विद्यार्थियों को पहले 26 से 29 सितंबर तक चॉइस भरने का अवसर दिया था, लेकिन तकनीकी परेशानियों के चलते इसे 2 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया था। एक सप्ताह बीतने के बाद 8 अक्तूबर को बीए का सीट अलॉटमेंट जारी किया गया। अब सोमवार को बीएससी मैथ्स व बायो का सीट अलॉटमेंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से अपने अलाटमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन सीट कंफर्मेशन फीस 14 अक्तूबर तक जमा कर दें। अभ्यर्थी यदि सीट अपग्रेडेशन चाहते हैं तो सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करने के साथ ही अपग्रेड का जरूर चयन करें। अभ्यर्थी इससे पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर संबंधित निर्देश अवश्य पढ़ लें। उन्होंने बताया कि बीए के अभ्यर्थी भी 12 अक्तूबर तक फीस जमाकर अपनी सीट लॉक कर सकते हैं। इसकी आखिरी तिथि आज समाप्त हो रही थी। इसी क्रम में फुल टाइम पीएचडी के जिन विषयों के परीक्षा परिणाम जारी किए जा चुके हैं उनके विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक फीस जमाकर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेसी में पीजी की सीटें खाली
केकेसी में एमए हिंदी, इंग्लिश, समाजशास्त्र व अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए कुछ सीटें खाली हैं। प्राचार्या डॉ. मीता साह ने बताया कि इन खाली सीटों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी संबंधित विभागों में संपर्क कर सकते हैं। यह प्रवेश सीटों की उपलब्धता के आधार पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा।
मुक्त विवि में प्रवेश 30 तक
राजर्षि टंडन मुक्त विवि में जुलाई सत्र के सभी कोर्सों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी गई है। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों को निर्देश दिया है कि वह केंद्र पर आने वाले सभी अभ्यर्थियों का उक्त तिथि तक प्रवेश सुनिश्चित करें। जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है वे विवि की वेबसाइट में वेब लिंक पर ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा लें। वहीं, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के ऐसे विद्यार्थी जो प्रोन्नत किए गए हैं वह भी 30 अक्तूबर तक अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।
विलंब शुल्क के साथ 18 तक भरें परीक्षा फॉर्म
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी, पीजी, डिप्लोमा आदि की मई-जून सेमेस्टर परीक्षा व प्रोन्नत होने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि ये विद्यार्थी 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। नियमित छात्रों को अलग से कोई शुल्क नहीं देना है, उन्हें सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर 18 तक परीक्षा विभाग में जमा कराना है। जबकि सहयुक्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को कॉलेज में जमा करना है। कॉलेज इसे 20 तक विवि में जमा कराएंगे।
आज से सुबह 9 बजे से खुलेगी लाइब्रेरी
लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर पुस्तकालय 12 अक्तूबर से विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से खुलेंगी और शाम 6 बजे बंद होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बढ़े हुए समय में विद्यार्थी सिर्फ वाचनालय कक्ष का प्रयोग कर सकेंगे।

इंजीनियरिंग के 8 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इंजीनियरिंग के 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इंफिनिसी सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड में बीटेक कंप्यूटर साइंस की सुजाता यादव, अमृता पांडेय, भास्कर पंत, मोहम्मद आतिफ नईम, संकल्प राय और विकास राठौर व बीसीए के नीलेश कुमार व अदिति राणा का सॉफ्टवेयर डवलपर के पद पर चयन हुआ है, जिनको 3.6 लाख रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज दिया गया है। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन डॉ. हिमांशु पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, पवन राजावत, अंशु सिंह व डॉ. ईशा सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed