फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university declared examination centre for semester exam

लखनऊ विश्वविद्यालय दस केंद्रों पर आयोजित करेगा स्नातक व पीजी की सेमेस्टर परीक्षा

Thu, 06 Jan 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
lucknow university declared examination centre for semester exam
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 10 केंद्रों पर होंगी। परीक्षाएं 14 जनवरी से शुरू हो रही हैं। छात्र इसकी जानकारी लविवि की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीजेएमसी तृतीय व पंचम और एमजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा लविवि में होगी। यहां लविवि समेत संबद्ध कॉलेजों के छात्र परीक्षा देंगे। एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा लविवि और बीएसएनवी पीजी कॉलेज में होगी। लविवि में यूनिवर्सिटी के छात्र तो बीएसएनवी में विवि से संबंद्ध कॉलेजों के छात्र परीक्षा देंगे। एमए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हेतु लविवि के छात्रों के लिए लविवि और अन्य संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज में परीक्षा होगी। एमए इकोनॉमिक्स तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा लविवि के छात्र लविवि में और संबद्ध कॉलेजों के छात्र मुमताज पीजी कॉलेज में देंगे।
विज्ञापन

बीपीएड की सेमेस्टर परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। लविवि में विवि के छात्र, श्री जेएनपीजी कॉलेज में जेएनपीजी कॉलेज और आर्यावर्त इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन के छात्र, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, जीएसआरएम मेमोरियल पीजी कॉलेज व भालचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट के छात्र और रजत डिग्री कॉलेज कमता में रजत डिग्री कॉलेज व सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज के छात्र परीक्षा देंगे। बीएससी एग्रीकल्चर विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। चंद्र भानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय और महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज में अपने-अपने कॉलेज के छात्र और कालीचरण डिग्री कॉलेज में भाल चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट के छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
बीपीएड, एमपीएड की परीक्षा 15 से
लविवि में बीपीएड तृतीय सेमेस्टर, एमपीएड तृतीय सेमेस्टर, एमए व एमएससी एंथ्रोपोलॉजी तृतीय सेमेस्टर और एमए व एमएससी फोरेंसिक साइंस तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 15 जनवरी से दो पालियों में शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम लविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बीपीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 15 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह की पाली नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, एमपीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 21 जनवरी दोपरह की पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। एमए व एमएससी एंथ्रोपोलॉजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 24 जनवरी और एमए व एमएससी फोरेंसिक साइंस तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर की पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। लविवि शारीरिक शिक्षा विभाग की बीपीएड तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ, 10 व 11 जनवरी और एमपीएड तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ व 10 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से होगी। समन्वयक डॉ. शशि कनौजिया ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा शारीरिक शिक्षा विभाग के छत्रपति शिवाजी मैदान में होगी।

--------------
अब 10 तक भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म
लविवि ने नियमित, बैक पेपर व एग्जंप्टेड विषम सेमेस्टर परीक्षा, प्रथम सेमेस्टर के नियमित छात्रों को छोड़कर अन्य छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय एवं पंचम, पीजी व पीजी डिप्लोमा, बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, एमसीए, बीएससी व एमएससी एग्रीकल्चर, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, ललित कला संकाय के छात्र और विधि व आईएमएस के पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य छात्र विस्तारित अंतिम तिथि का लाभ उठा सकते हैं। छात्र वेबसाइट www.exam.luonline.in www.lkouniv.ac.in के माध्यम से 10 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एएम सक्सेना ने बताया कि लविवि के नियमित छात्रों को परीक्षा फॉर्म का शुल्क जमा नहीं करना है। वे केवल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर सेमेस्टर की शुल्क रसीद के साथ संबंधित विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। बैकपेपर, इंप्रूवमेंट व एग्जंप्टेड के छात्रों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर विवि द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ महाविद्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed