फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Deadline for filling out odd-semester examination forms extended

लविवि : विषम सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी

Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Deadline for filling out odd-semester examination forms extended
लविवि।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर-2026 की परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी है। इसका लाभ विश्वविद्यालय और सहयुक्त महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

परीक्षा विभाग के अनुसार, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर के नियमित, बैकपेपर व इम्प्रूवमेंट परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे। तृतीय सेमेस्टर के इम्प्रूवमेंट परीक्षार्थियों के लिए भी यही अंतिम तिथि है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। तृतीय सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थी समर्थ पोर्टल से 30 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


नियमित विद्यार्थियों को नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क

विश्वविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों को अलग से परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें ऑनलाइन भरा गया फॉर्म सेमेस्टर शुल्क की रसीद के साथ संबंधित विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष या निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा। बैकपेपर और इम्प्रूवमेंट परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। सहयुक्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन भरे गए फाॅर्म निधारित परीक्षा शुल्क के साथ अपने कॉलेज में जमा करना होंगे। कॉलेजों को फॉर्म, शुल्क और विद्यार्थियों की सूची दो नवंबर तक परीक्षा विभाग में भेजनी होगी। प्रथम सेमेस्टर की नियमित और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के फॉर्म की तिथि अलग से घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed