फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university convocation : In rehearsal, Prof. Vijay Pandurang became lotus

Lucknow News: लखनऊ विवि के दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास में प्रो. कमल बने विजय पांडुरंग

Sat, 14 Sep 2024 06:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Lucknow university convocation : In rehearsal, Prof. Vijay Pandurang became lotus
लखनऊ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से पहले शनिवार को किया गया रिहर्सल।
लखनऊ। लखनऊ विवि में 67वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. कमल कुमार मुख्य अतिथि वैज्ञानिक विजय पांडुरंग भटकर की भूमिका में नजर आए। वहीं प्रो. आंचल श्रीवास्तव ने राज्यपाल आनंदीबेन की भूमिका निभाई। विवि में सोमवार को दीक्षांत समारोह होगा।
विज्ञापन


ऐतिहासिक कला प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में मंच पर पूर्वाभ्यास में विद्यापरिषद व कार्यपरिषद के सदस्य भी शामिल रहे। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वाभ्यास की शुरूआत शोभायात्रा से हुई। इसके बाद पदक वितरण हुआ और प्रोफेसरों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रो. डीके सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और प्रो. संगीता साहू ने राज्यमंत्री रजनी तिवारी की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रो. अरविंद मोहन को सांकेतिक तौर पर मानद उपाधि दी गई जो वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई को दी जानी है। इस मौके पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार, कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed