फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university asked about distributed medal and degree

लखनऊ विश्वविद्यालय ने विभागों से पूछा, कितने मेडल-डिग्री बंटे

Fri, 02 Jul 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
lucknow university asked about distributed medal and degree
लखनऊ। देर से सही लखनऊ विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के पिछले सत्र के मेडल व डिग्री वितरण को लेकर सक्रिय हो गया है। परीक्षा विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजकर उनसे मेडल व डिग्री वितरण को लेकर जानकारी मांगी है। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद परीक्षा विभाग हरकत में आया है। विभाग अब जिन विद्यार्थियों को डिग्री नहीं मिली है, उन्हें डाक से भेजने की भी योजना पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने हाल में विश्वविद्यालयों की समीक्षा में यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि दीक्षांत के बाद विद्यार्थियों की डिग्री उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाए ताकि उनको इसे लेकर भटकना न पड़े। इस क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई गड़बड़ी की तरफ अमर उजाला ने 28 जून के अंक में ‘समारोह के इंतजार में बीता साल, विभागों में पड़े हैं मेडल व डिग्री’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद परीक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने विवि के सभी विभागों को पत्र भेजकर पूछा है कि उनके यहां से कितनी डिग्री व मेडल बंटे? जो नहीं बंटे उनके बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने कहा कि हमारी प्राथमिकता विद्यार्थियों को सुरक्षित डिग्री प्रदान करना है। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले सत्र में कुछ दिक्कत हुई है। विभागों से इसके बारे में सूचना मांगी गई है, कुछ जगह से आ भी गई है। पूरी सूचना के साथ कुलपति को अवगत कराया जाएगा। आगे उनके निर्देश पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed