फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two youths died in a collision between a bike and a tempo in Kakori, another youth also died in an accident

एक सड़क, दो हादसे, तीन मौत : टैंपो से बाइक की भिड़ंत में मौके पर दो युवकों की मौत 

Fri, 17 Sep 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Sep 2021 10:38 PM IST
सार

रात में मौके पर तिलक यादव का शव ही मिला था। तड़के सुबह सड़क किनारे पानी में शिवम तिवारी का शव उतराता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
 

विज्ञापन
Lucknow: Two youths died in a collision between a bike and a tempo in Kakori, another youth also died in an accident
हादसे में क्षतिग्रस्त टैंपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में दुर्गागंज से काकोरी जाने वाली ठंडी सड़क पर बृहस्पतिवार को हुए दो हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक काकोरी बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक कठिगरा निवासी तिलक यादव (26) अपने दोस्त भट्ठा टोला निवासी शिवम तिवारी (24) के साथ बृहस्पतिवार रात को बाइक में ईंधन डलवाने गया था। दोनों दुर्गागंज चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर घर लौट रहे थे। इसी बीच ठंडी सड़क पर सामने से आ रहे टैंपो से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि तिलक यादव बेसुध खून से लथपथ पड़ा था। 
विज्ञापन


वहीं शिवम तिवारी पास के नाले में जा गिरा था, इसलिए उसे नहीं देख पाए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिलक यादव को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तिलक के साथ शिवम के होने की जानकारी मिली तो देररात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में उतराता मिला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब डंपर में जा घुसी बाइक
इधर, कस्बे के भट्ठा टोला वार्ड निवासी सोनू रावत (23) बृहस्पतिवार को अपनी बहन पिंकी से मिलने दुबग्गा गया था। वहां से देर रात को वापस काकोरी के लिए निकला। ठंडी सड़क के किनारे एक डंपर खराब होकर खड़ा था। बारिश के चलते सोनू को दिखा नहीं और वह बाइक लेकर डंपर में जा घुसा। हादसा होते ही डंपर चालक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed