Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two road accidents in Mohanlalganj cause chaos, injuring three, including the daughter of a farmer le

लखनऊ: मोहनलालगंज में दो सड़क हादसों से मची अफरातफरी, किसान नेता की बेटी समेत तीन घायल

Mon, 09 Nov 2026 10:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

सोमवार सुबह मोहनलालगंज कस्बे और गौरा चौराहे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में किसान नेता की बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Lucknow: Two road accidents in Mohanlalganj cause chaos, injuring three, including the daughter of a farmer le
लखनऊ में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार सुबह मोहनलालगंज कस्बे और गौरा चौराहे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में किसान नेता की बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पहली घटना: किसान नेता की गाड़ी में मारी टक्कर
यह दुर्घटना मोहनलालगंज कस्बे में हुई, जहां प्रयागराज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने किसान नेता की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान नेता अशोक यादव की बेटी शिवांकी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार का चालक शराब के नशे में था और दुर्घटना के बाद अपनी दबंगई दिखाने लगा। इस हादसे के कारण लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना: अज्ञात वाहन पर मारी टक्कर
दूसरी दुर्घटना गौरा चौराहे पर हुई, जहां सड़क पार कर रहे चेतराम (पुत्र नन्हू, निवासी गौरा कॉलोनी) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed