फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two arrested for selling smack from Nepal, STF recovered smack worth 20 lakhs from both the smugglers

लखनऊ : नेपाल से स्मैक लाकर बेचने वाले दो गिरफ्तार, एसटीएफ ने दोनों तस्करों के पास से 20 लाख की स्मैक बरामद की

Mon, 14 Feb 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

एसटीएफ  के प्रभारी एसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, नेपालगंज से बहराइच रुपईडीहा सीमा से कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर यूपीएसटीएफ  की एक टीम को तस्करों की धर-पकड़ के लिए लगाया गया था।

विज्ञापन
Lucknow: Two arrested for selling smack from Nepal, STF recovered smack worth 20 lakhs from both the smugglers
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसटीएफ ने रविवार देर रात दो स्मैक तस्करों को बीबीडी इलाके से दबोच लिया। दोनों नेपाल से स्मैक लाकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में बेचते थे। एसटीएफ ने दोनों के पास से 20 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। एक बाइक व नकदी भी मिली है। दोनों बहराइच के रास्ते से स्मैक की तस्करी करते थे।

विज्ञापन


एसटीएफ  के प्रभारी एसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, नेपालगंज से बहराइच रुपईडीहा सीमा से कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर यूपीएसटीएफ  की एक टीम को तस्करों की धर-पकड़ के लिए लगाया गया था। रविवार रात एसटीएफ  ने बीबीडी स्थित गोल्डन ब्लासम रेस्टोरेंट के पास से अयोध्या हाईवे की तरफ  से आ रहे एक बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा। 
विज्ञापन


एसटीएफ  की टीम ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 200 ग्राम स्मैक और 910 रुपये मिले। आरोपितों ने अपना नाम बाराबंकी निवासी सलमान और फैयाज बताया। आरोपितों ने जानकारी दी कि वह लोग नेपाल के रहने वाले राजू हलवाई से कम दाम में स्मैक खरीदकर लाते थे। इसके बाद वह उसको यूपी और उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदों में बेचते थे। आरोपित राजू पहले जाली नोट का धंधा करता था और फिर मादक पदार्थ की तस्करी करने लगा। एसटीएफ  का दावा है कि बरामद की गई स्मैक की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रु पये है। पकड़ा गया सलमान पहले भी पीजीआई थाने से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed