फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Trying to become a police officer with the help of copying, six arrested, passed online examination by paying seven lakh rupees

लखनऊ : नकल के सहारे दरोगा बनने की कोशिश, छह गिरफ्तार, सात लाख रुपये देकर पास की ऑनलाइन परीक्षा

Sat, 07 May 2022 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 07:15 PM IST
सार

पुलिस ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि रानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा में प्रश्न हल कराने वाले आगरा स्थित कृष्णा इन्फोटेक के प्रबंधक व तीन दलालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Trying to become a police officer with the help of copying, six arrested, passed online examination by paying seven lakh rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकल के सहारे दरोगा बनने का सपना देख रहे थे मुन्ना भाइयों को महंगा पड़ गया। महानगर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कबूल किया कि सात लाख रुपये देकर ऑनलाइन परीक्षा पास की थी। इस मामले में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। लखनऊ पुलिस लाइन में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक सीधी भर्ती में नकल कर दरोगा बनने का सपना छह लोगों को भारी पड़ गया। जब उन्हें शारीरिक और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


महानगर पुलिस ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि रानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा में प्रश्न हल कराने वाले आगरा स्थित कृष्णा इन्फोटेक के प्रबंधक व तीन दलालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। शनिवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 तक हुई ऑनलाइन पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों  के सत्यापन की प्रक्रिया चल रहीं थी।
विज्ञापन


ऑन लाइन परीक्षा केंद्र के प्रबंधक की मिलीभगत से हुए पास
एडीसीपी क्राइम प्राची सिंह मुताबिक सब.इंस्पेक्टर पद पर हुई भर्ती परीक्षा में टेक्निकल माध्यम का गलत तरीके से प्रयोग कर परीक्षा पास करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मैनपुरी खरगजीत नगर निवासी रजत कुमारए शामली झिझाना टोण्डा के  पिंकू कुमार, खुर्जा बगराई खुर्द के प्रतीक चौधरी, हरियाणा दादरी चरखी के दीपक, मुजफ्फरनगर खालापार के हरीन चौधरी और शामली कोदला खेड़ा कुरतानी निवासी आशुतोष शर्मा शामिल हैं। इन लोगों ने आगरा स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट के प्रबंधक महेश चन्द्रा को सात से पांच लाख रुपया देकर ऑन.लाइन परीक्षा का पेपर हल कराया था। जिसमें इनकी तीन लोगों ने मदद की थी। सभी से पूछताछ के बाद साक्ष्य एकत्र कर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पहले सभी प्रश्नों का उत्तर देने पर हुआ शक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि इन सभी अभ्यर्थियों ने आधे से कम समय में परीक्षा के प्रश्नों का उत्तर दे दिए थे। जो बिना किसी के सहयोग से संभव नहीं था। जिसका बारी से परीक्षण करने पर अनुचित तरीके से प्रश्नों के जवाब देने की बात समाने आई। जिसके आधार पर इन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

लखनऊ पुलिस लाइन में शारीरिक और शैक्षिक दस्तावेजों के मिलान पर हुआ खुलासा
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की अपर पुलिस अधीक्षक (अनुसचिव भर्ती) रश्मि रानी ने महानगर थाने में नकल कर दरोगा भर्ती परीक्षा पास करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके मुताबिक यूपी में सब.इंस्पेक्टर पदो पर सीधी भर्ती के लिए 12 नवंबर 2021 से 02 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा यूपी में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में निर्धारित मानक को पूरा करने वाले 36170 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा और शारिरीक मानक परीक्षा यूपी के आठ जिला मुख्यालयों पर चल रही है। छह मई को लखनऊ में 300 अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया था। जांच के दौरान छह अभियर्थियों के परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग करने के प्रमाण मिले। जिसमें जांच में सामने आया कि इन लोगों ने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को पैसे देकर पेपर हल करने में मदद ली।


जिला पंचायत में काम करने वाले ने कराई थी इंस्टीट्यूट संचालक से डील
पुलिस भर्ती परीक्षा रुपये देकर पास करने में पकड़े गए रजत कुमार के मुताबिक आगरा स्थित कृष्णा इन्फोटेक में उनका सेंटर पड़ा था। जिला पंचायत आगरा में काम करने वाले परिचित पंकज कोटिया ने वहां के प्रबंधक महेश चन्द्रा से फोन पर बात कराई थी। महेश ने सात लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की गारंटी ली थी। जिसके एवज में दो लाख रुपये एडवांस दिया और पांच लाख रिजल्ट आने के बाद। रजत की परीक्षा 22 नवंबर 2021 को प्रथम शिफ्ट 09 से 11 में थी। इसी तरह आशुतोष शर्मा के मुताबिक उसकी परीक्षा 22नवबंर 2021 को दूसरी पाली में थी। उसने महेश को पांच लाख रुपये पास होने के लिए दिए थे। महेश से उसका संपर्क अंकुर नाम के युवक ने कराया था। वहीं हसीन चौधरी ने बताया कि उसकी 23 नवबंर 2021 दूसरी शिफ्ट में परीक्षा थी। महबूब भाई नाम के युवक इसकी डील कराई थी। जबकि प्रतीक चौधरी ने परीक्षा पास करने के लिए पांच लाख रुपये दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed