फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Truck tyre bursts... woman riding bike falls due to the blast, dies in agony

Lucknow : ट्रक का फटा टायर...धमाके से बाइक सवार महिला की गिरी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Thu, 06 Nov 2025 05:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 06 Nov 2025 05:56 PM IST
सार

लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक टायर फटने के धमाके से बाइक सवार महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Lucknow: Truck tyre bursts... woman riding bike falls due to the blast, dies in agony
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के महिगवां के पहाड़पुर गांव के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह ट्रक टायर फटने के धमाके से बाइक सवार पूनम देवी (30) अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ढाई घंटे तक पोस्टमार्टम न कराने के लिए अड़े रहे। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को बिना पोस्टमार्टम शव को घरवालों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मड़ियांव अल्लूनगर डिगुरिया निवासी पूनम के पति दूध व सब्जी कारोबारी राम प्रकाश ने बताया कि,बृहस्पतिवार सुबह सात बजे वह बाइक पर पत्नी को लेकर महिगवां नरोसा रिश्तेदारी से जा रहे थे। वह लोग जब कुम्हरावा- बीकेटी रोड पर पहाड़पुर गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक एक ट्रक का टायर फट गया। धमाके की तेज आवाज से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी पूनम देवी घबरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। 
विज्ञापन


राम प्रकाश ने लोगों की मदद से पूनम को राम सागर मिश्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों उनको मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजने की बात कही तो परिजनों ने इनकार कर दिया। कुछ ही देर में पूनम के गांव के काफी लोग जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने भी पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही। करीब ढ़ाई घंटे तक इसको लेकर बातचीत होती रही। अंत में पुलिस ने घरवालों की बात मान ली और शव का पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को उनके हवाले कर दिया। पूनम के परिवार में पति के अलावा दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed