फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Traffic will remain changed for 10 days due to Ganesh idol immersion

लखनऊ: गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर 10 दिन बदला रहेगा यातायात, घर से निकलने के पहले जान लें डायवर्जन

Mon, 18 Sep 2023 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Sep 2023 07:31 PM IST
सार

यह डायवर्जन शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन को लेकर लागू किया गया है। इस दौरान इमरजेंसी की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Traffic will remain changed for 10 days due to Ganesh idol immersion
यह डायवर्जन शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन को लेकर लागू किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर मंगलवार से 28 सितंबर तक अलग अलग इलाकों में यातायात परिवर्तित रहेगा। यह डायवर्जन शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन को लेकर लागू किया गया है। इस दौरान इमरजेंसी की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं।

विज्ञापन


- फैजाबाद की ओर से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को जीटीआई से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। यहां से बसें समता मूलक, 1090 चौराहा, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील व होटल क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई के रास्ते कैसरबाग तक आवागमन कर पाएंगी।
विज्ञापन


- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनियां, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल व सीडीआरआई होते हुए जा सकेंगी। ये बसें वापसी में कैसरबाग स्टेशन से बलरामपुर ढ़ाल व शहीद स्मारक के रास्ते जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चौक डालीगंज पुल की ओर से आने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सुभाष चौराहा होकर नहीं जा पाएंगे। यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील के रास्ते अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से आने वाले वाहन गोमती नदी बंधा होकर नदवा काॅलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोमती नदी पुल पार करके अथवा सीधे उमराव सिंह धर्मशाला के रास्ते आईटी चौराहा होकर जाएगा।

- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से यातायात परिवर्तन चौक की ओर नही नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा अथवा सीडीआरआई तिराहा होकर क्लार्क अवध के रास्ते जा सकेगा।
- निराला नगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग होकर सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को आईटी चौराहे से बाएं व दाहिने मुड़कर पेट्रोल पंप के रास्ते निशातगंज या डालीगंज पुल होकर जाना पड़ेगा।

- कैसरबाग या सीडीआरआई व क्लार्क अवध तिराहे से आने वाला यातायात सुभाष चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। इन्हें क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैयाझील के रास्ते जाना पड़ेगा।

- हजरतगंज चौराहा अथवा परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहे से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इन्हें मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई अथवा चिरैयाझील के रास्ते जाना होगा।

- हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहे से झूलेलाल पार्क की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। इन वाहनों  को आईटी चौराहे से अपने गंतव्य जाना होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed