{"_id":"6a47f153684dca72c30fb35a","slug":"lucknow-traffic-arrangements-to-change-today-due-to-vip-movement-here-are-the-routes-you-can-take-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर आज बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों से होकर गुजर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर आज बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों से होकर गुजर सकेंगे
Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
सार
लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट होने के कारण यातायात में बदलाव किया गया है। जानें, किन रास्तों को खोला और बंद किया गया। देखें पूरी डिटेल:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शहर में शनिवार को वीआईपी मूवमेंट के कारण सुबह आठ बजे से अलग-अलग इलाकों अलग-अलग समय पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन
यह रहेगी व्यवस्था
- दरोगाखेड़ा, स्कूटर इंडिया और नादरगंज से कोई भी वाहन अमौसी एयरपोर्ट की ओर नहीं जा सकेगा। इन्हें किसान पथ होते हुए रायबरेली रोड होकर जाना होगा।
- अमौसी से कोई भी वाहन नीलम फार्मेसी तिराहा, कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन, पिकेडली और अवध चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये शहीद पथ होकर जा सकेंगे।
- राॅयल होटल चौराहे से कोई भी वाहन अटल चौक की ओर नहीं जाएगा। इन्हें सिसेंडी डीएसओ चौराहा होकर जाना होगा।
- एवरेडी तिराहे और भूसामंडी से कोई भी वाहन मवैया की ओर नहीं जाएगा। वाहन एवरेडी तिराहे से सीधे बालाजी मंदिर होकर जा सकेंगे ।
- नाका चौराहे से पानदरीबा की ओर आने वाले वाहन पानदरीबा चौराहा न आकर नाका चौराहा से डीएवी डिग्री कॉलेज और राजेंद्र नगर होकर जाएंगे।
- लाटूश रोड बांसमंडी तिराहे से वाहन गुप्ता तिराहा न जाकर नाका चौराहा, राजेंद्र नगर होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- राजेंद्र नगर से राणा प्रताप तिराहा की ओर आने वाले वाहन नाका चौराहा होकर जाएंगे।
- अशोक लाट चौराहे से बर्लिंगटन चौराहे की ओर आने वाले वाहन लाटूश रोड होकर जाएंगे।