{"_id":"6914f715dc8533bfe90975be","slug":"lucknow-tops-in-folk-dance-and-folk-song-genre-lucknow-news-c-13-knp1002-1468640-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकनृत्य-लोकगीत विधा में लखनऊ अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकनृत्य-लोकगीत विधा में लखनऊ अव्वल
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में मॉडलों के साथ बच्चे।
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न जिलों से विजयी होकर पहुंचे युवाओं को बुधवार को प्रतिभा दिखार्ठ। इस दौरान लोकनृत्य-लोकगीत विधा में लखनऊ की टीम अव्वल रही। विज्ञान मेले में लखीमपुर के सरस्वती शिक्षा मंदिर की छात्रा वैष्णवी मिश्रा की टीम प्रथम रही।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विकसित भारत एवं यंग लीडर डायलॉग के तहत आयोजित 29वें युवा महोत्सव की कविता लेखन प्रतियोगिता में हरदोई के हर्षवर्धन अव्वल रहे। उन्नाव की हेमा को द्वितीय, सीतापुर की विदुषी को तृतीय स्थान मिला। चित्रकारी में आकांक्षा वर्मा प्रथम, आकृति द्वितीय, संजीवनी तिवारी तृतीय रहे। कहानी लेखन में लखीमपुर की अनन्या अवस्थी पहले, हरदोई के विनय अवस्थी दूसरे तथा सीतापुर की साक्षी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। लोकनृत्य समूह में लखीमपुर की दूसरे और उन्नाव की टीम तीसरे स्थान पर रही।
इससे पहले संयुक्त विकास आयुक्त केके सिंह, उपनिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल शिल्पी पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव व वहां जीतने वाले 12 जनवरी को दिल्ली में होने वाले युवा महोत्सव में भाग लेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।