{"_id":"aae38427e34b0c29a89c6e8439680bf9","slug":"lucknow-to-kanpur-bus-fare-raises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से कानपुर का किराया बढ़ा, पढ़ें कितनी हुई बढ़ोतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से कानपुर का किराया बढ़ा, पढ़ें कितनी हुई बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से कानपुर आने पर अब बस किराया में तीन रुपये ज्यादा लगेंगे। जाम से बचने के लिए की गई नई व्यवस्था के तहत लखनऊ से शहर आने वाली बसें अब गंगा पुल के बजाए गंगा बैराज से होकर आ रही हैं इसलिए किराया बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि कानपुर से लखनऊ जाने पर किराया ज्यादा नहीं लगेगा। यह व्यवस्था बुधवार से शुरू हो गई है।
जाजमऊ के पास पिछले कई साल से ओवरब्रिज निर्माण चल रहा है।
जिसकी वजह से वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही है। अब अतिक्रमण हो जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है। रोज वाहन जाम में फंस रहे हैं। इसलिए डीएम के निर्देश पर लखनऊ से आने वाली बसों को शुक्लागंज चौराहे के आगे से गंगा बैराज की तरफ मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
इस चक्कर में बसों को दो किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ रहा है। इसीलिए लखनऊ से आने वाले यात्रियों को अब 89 रुपये की जगह 91 रुपये देने पड़ रहे हैं।