फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow to host national conference of SP.

दशहरा बाद सपा के रंग से नहाएगा लखनऊ

Wed, 24 Sep 2014 11:03 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Sep 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lucknow to host national conference of SP.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर सपाइयों ने राजधानी को लगभग एक सप्ताह के लिए पार्टी के रंग से नहलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दशहरा के बाद इसकी झलक दिखाई देने लगेगी। मेजबानी के लिए देश-दुनिया में मशहूर लखनऊ में सम्मेलन होने से इस बात पर ज्यादा जोर है कि आने वालों के स्वागत में कोई कसर न रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद भगवती सिंह को सम्मेलन का स्वागताध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


उनकी अगुवाई में राजधानी के 40 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की छह समितियां बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री के साथ इन समितियों की दो बार बैठक भी हो चुकी है। सम्मेलन में देश भर से 10 हजार से अधिक प्रतिनिधियों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन यहां जनेश्वर मिश्र पार्क में 8 से 10 अक्तूबर तक होगा। उद्घाटन सत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव स्व. जनेश्वर मिश्र की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिनिधियों को मंच की गतिविधियां नजदीक से दिखाई पड़ें, इसके लिए सम्मेलन स्थल पर कई एलईडी लगाई जाएंगी।

खाने से लेकर मनोरंजक तक सबकुछ होगा

Lucknow to host national conference of SP.

शाकाहारी होगा मेन्यू: भोजन मुख्य रूप से शाकाहारी ही होगा। इसके अलावा दोनों वक्त नाश्ता व चाय आदि का भी इंतजाम होगा। इसका मेन्यू तय किया जा रहा है। अतिथियों को भोजन व जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी मंत्री नारद राय व अभिषेक मिश्र सहित 10 लोगों को सौंपी गई है।

शहर के चारों तरफ स्वागत द्वार
: नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनेंगे। इन्हें सपा के रंग वाले कपड़ों-झंडों व बिजली की झालरों से सजाया जाएगा। साथ ही समाजवादी विचारकों के चित्र भी लगाए जाएंगे। नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर भी समाजवादी छटा बिखरेगी।

इसके लिए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह, विधायक शारदा प्रताप शुक्ल, रविदास मेहरोत्रा व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला सहित 10 लोग लगाए गए हैं। अतिथियों को ठहराने की जिम्मेदारी डॉ. राजपाल कश्यप, विधायक गोमती यादव व पूर्व सांसद सुशीला सरोज को सौंपी गई है। उनके लिए होटल, गेस्ट हाउस व कन्वेंशन सेंटर का जायजा लिया जा रहा है।

बिखरेगी सांस्कृतिक छटा: राष्ट्रीय सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि सिर्फ गंभीर चर्चाओं में नहीं व्यस्त रहेंगे बल्कि उनके लिए 8 व 9 अक्तूबर को सम्मेलन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed