{"_id":"5a094e5f4f1c1bd0408b64f1","slug":"lucknow-to-delhi-bus-fare-is-now-60-rupees-cheap","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी बस में करें दिल्ली तक सफर, किराया दें कम और समय भी बचाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी बस में करें दिल्ली तक सफर, किराया दें कम और समय भी बचाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 15 नवंबर से लखनऊ और दिल्ली के बीच एक-एक नॉनस्टाप एसी बस सेवा शुरू करेगा। इस नॉनस्टाप एसी बस में यात्रियों को अन्य एसी बस से 60 रुपये कम यानी 1698 रुपये किराया देना होगा। वहीं, यह नॉनस्टाप बस अन्य एसी बसों के सापेक्ष डेढ़ घंटा पहले पहुंचेगी।
आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद तिवारी ने रविवार को बताया कि चारबाग से चलने वाली नॉनस्टाप बस का संचालन यमुना एक्सप्रेस वे रूट से होगा, लेकिन यह कानपुर और इटावा बाईपास होकर आंनद विहार को जाएगी। यानी नॉनस्टाप कानपुर एवं इटावा सिटी के भीतर से नहीं जाएगी।
यह नॉनस्टाप बस लखनऊ के चारबाग और दिल्ली के आनंद विहार अड्डे से रात 10 बजे गंतव्य को रवाना होगी। यह बस अब लखनऊ से दिल्ली का सफर आठ घंटे में तय करेगी। नॉनस्टाप बस बाईपास रूट से चलेगी तो यात्रा की दूरी 24 किमी घट गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार को नॉनस्टॉप एसी बस की फीडिंग ऑनलाइन सिस्टम में कर दी जाएगी, जिससे यात्री ऑनलाइन सीट बुक कर सकेंगे।