{"_id":"6564010822216839cf03dab4","slug":"lucknow-to-delhi-apart-from-the-expressway-another-highway-will-be-started-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से दिल्ली: एक्सप्रेस वे के अलावा एक और राजमार्ग होगा शुरू, वायापुर सीतापुर खुलेगा नया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से दिल्ली: एक्सप्रेस वे के अलावा एक और राजमार्ग होगा शुरू, वायापुर सीतापुर खुलेगा नया रास्ता
Mon, 27 Nov 2023 08:13 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:13 AM IST
सार
एनएच-30 का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है। वर्ष 2010 में इस सड़क को फोरलेन करने का ठेका दिया गया था, मगर कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली फर्म दिवालिया घोषित हो गई।
विज्ञापन
एनएच-30 का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवध और पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली जाने के लिए अब एक नया रास्ता खुलने जा रहा है। अब एक्सप्रेस वे पर निर्भरता कम हो जाएगी। यह नया मार्ग सीतापुर होते हुए है।
सीतापुर होते हुए लखनऊ से दिल्ली (एनएच-30) तक अप्रैल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। सीतापुर में अधूरे पड़े पुलों के निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर मांगे गए हैं। इतना ही नहीं हेमपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर भी फ्लाईओवर निर्माण में तेजी आ गई है, क्योंकि डिजाइन को लेकर रेलवे की आपत्तियों को दूर कर दिया गया है।
एनएच-30 का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है। वर्ष 2010 में इस सड़क को फोरलेन करने का ठेका दिया गया था, मगर कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली फर्म दिवालिया घोषित हो गई। इसके बाद दूसरी फर्म को काम दिया गया, लेकिन वह भी कई पुलों का निर्माण पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
सीतापुर में गर्रा, पिराई और सरायं नदी पर निर्माणाधीन पुल और सीतापुर बाईपास पर अंडरपास के लिए टेंडर मांगे गए हैं। इसके अलावा सीतापुर में ही नवीन चौक पर होने वाले काम के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। इन कामों के पूरा होते ही लखनऊ और दिल्ली के बीच का सफर अपेक्षाकृत कम समय में तय हो सकेगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक ये सभी काम हम पूरे कर लेंगे।