फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three staff members were found guilty of administering expired glucose to a pregnant woman

लखनऊ: प्रसूता को एक्सपायर हो चुका ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में तीन स्टाफ दोषी, मुंह से निकलने लगा था झाग

Mon, 27 Oct 2025 09:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Oct 2025 09:36 PM IST
सार

महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। इसके बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। ग्लूकोज की डेट एक्सपायर हो चुकी थी, जिससे रविवार सुबह चार बजे काजोल की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Lucknow: Three staff members were found guilty of administering expired glucose to a pregnant woman
महिला को चढ़ाया जा रहा था एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काकोरी सीएचसी में प्रसूता को एक्सपायर हो चुका ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में तीन स्टाफ पर नकेल कसेगी। इसमें दो स्टाफ नर्स और एक फार्मासिस्ट है। कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है, जिसमें तीन कर्मचारियों को दोषी पाया है। कार्रवाई का फैसला अब सीएमओ को लेना है।

विज्ञापन


काकोरी के नरौना गांव निवासी काजोल को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। इसके बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। ग्लूकोज की डेट एक्सपायर हो चुकी थी, जिससे रविवार सुबह चार बजे काजोल की हालत बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग निकलने लगा था। आनन-फानन काजोल को क्वीन मेरी शिफ्ट किया गया। इस लापरवाही से नाराज परिजनों ने पुलिस बुला ली थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संदिग्ध आतंकी अदनान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, इसलिए यूपी के धर्मस्थल विशेष निशाने पर; ऐसे हुआ ब्रेनवॉश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंगलवार को छठ का अवकाश, अस्पतालों में आधा दिन और संस्थानों में पूरा दिन चलेगी ओपीडी; जानिए बैंक का अवकाश?


मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कमेटी गठित की थी, जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्र, एसीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव व डॉ. ज्योति शामिल थीं। कमेटी ने परिजनों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के बयान दर्ज किए। सोमवार को कमेटी ने जांच पूरी कर ली। जांच में ऑपरेशन थियेटर की इंचार्ज स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को दोषी पाया गया है। इसमें एक नर्स का ट्रांसफर किया जा सकता है। बाकी दो कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed