फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three new cases of Covid reported in last 24 hours including a PGI doctor, hospital on alert

लखनऊ: पीजीआई डॉक्टर सहित बीते 24 घंटे में आए कोविड के तीन नए मामले, अलर्ट पर अस्पताल

Tue, 10 Jun 2025 11:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Jun 2025 11:27 AM IST
सार

covid in lucknow: लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोविड के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसमें पीजीआई के डॉक्टर भी शामिल हैं। तीनों संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री है। 

विज्ञापन
Lucknow: Three new cases of Covid reported in last 24 hours including a PGI doctor, hospital on alert
कोविड की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

 राजधानी में बीते 24 घंटे में तीन नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें पीजीआई के डॉक्टर भी शामिल हैं। 42 साल के पुरुष और 27 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीनों ही संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री है।

विज्ञापन


पीजीआई के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग के 57 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 25 मई को वो गाजियाबाद गए थे। लौटने पर उन्हें बुखार के साथ जुकाम की शिकायत हुई। जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


लक्षण दिखने पर कराई जांच
सीएमओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नए मरीजों में बादशाह नगर के पेपर मिल कॉलोनी निवासी 42 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। उन्हें 5 जून से लगातार बुखार आ रहा है। निजी लैब में जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल होम आइसोलेशन में उनका इलाज चल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती नगर निवासी युवती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
लखनऊ के विनीत खंड गोमतीनगर निवासी 27 साल की युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवती की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। 30 मई से 6 जून तक वो दिल्ली में रही। 6 जून को तेजस ट्रेन से उन्होंने लखनऊ की वापसी की। इस बीच लगातार बुखार और जुकाम जैसे लक्षण थे। जांच के लिए सैंपल देने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका भी फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed