फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Threat to kill retired judge of Babri case, increased security at residence

लखनऊ : बाबरी मामले के रिटायर्ड जज को जान से मारने की धमकी, आवास पर बढ़ी सुरक्षा

Tue, 10 Aug 2021 10:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Aug 2021 10:51 AM IST
सार

बाबरी मामले में विशेष न्यायाधीश पद से रिटायर हुए जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे कई मैसेज भी भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Threat to kill retired judge of Babri case, increased security at residence
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबरी मामले में विशेष न्यायाधीश पद से रिटायर हुए जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे कई मैसेज भी भेजे गए हैं। रिटायर्ड जज ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को जानकारी देने के साथ ही गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विरामखंड पांच निवासी जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को शुक्रवार देर रात अज्ञात नंबर से फोन किया। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी थी। फिर उसी नंबर से मैसेज भी भेजे गए। इंस्पेक्टर गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन किया गया था, उसके फर्जी आईडी से खरीदे जाने की जानकारी मिली है। सर्विलांस सेल की मदद से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed