फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: This is the traffic and parking plan regarding Diljit Dosanjh's live concert, leave the house only af

लखनऊ: दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट को लेकर ये है ट्रैफिक और पार्किंग प्लान, खबर पढ़कर ही घर से निकलें

Thu, 21 Nov 2024 07:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Nov 2024 07:35 AM IST
सार

Diljit Dosanjh live concert: मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 22 नवंबर को इकाना फुटबॉल स्टेडियम में लाइव कंसर्ट होगा। इस आयोजन में भारी भीड़ आ सकती है। इसको देखकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बनाया है। 

विज्ञापन
Lucknow: This is the traffic and parking plan regarding Diljit Dosanjh's live concert, leave the house only af
Diljit Dosanjh live concert - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 22 नवंबर को इकाना फुटबॉल स्टेडियम में लाइव कंसर्ट होगा। जिसमें भारी भीड़ उमड़ेगी। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने कंसर्ट के दिन इकाना के आसपास डायवर्जन रहेगा। कई तरह की पाबंदियां रहेंगी। जिसको लेकर बुधवार को पुलिस ने पूरा प्लान व दिशा-निर्देश जारी किए। केवल पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश गेट नंबर एक व दर्शकों के निकलने की व्यवस्था गेट नंबर दो से रहेगी।
विज्ञापन


वाहनों को इस तरह से किया जाएगा डायवर्ट
• कार्यक्रम के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यवसायिक वाहनों (छोटे बड़े) की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका प्रयोग किया जा सकेगा। निजी वाहनों और किराये की टैक्सी आदि पर रोक नहीं होगी।
विज्ञापन


• सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे और कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल व लालबत्ती से डायवर्ट होंगे ।

• रोजवेज की तरफ से निर्गत डायवर्जन प्लान निजी बसें भी सख्ती से पालन करेंगे ।

सिटी बसें:
• कार्यक्रम के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया व सुशांत गोल्फ सिटी के मध्य नहीं रुकेंगी। सड़क के दायीं ओर चलेंगी ।

आटो/ई-रिक्शाः-
• ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबन्धित हैं। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी उक्त कार्यक्रम के दिन प्रतिबंधित रहेंगे।
• इसी प्रकार ऑटो भी शहीद पथ पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
• अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा/ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे व पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

• सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लुलु मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे ।
• किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में सवारी न उतारेंगे और न ही बैठाएंगे।

टैक्सी व अन्य किराये के वाहनः
• सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही उतारेंगे ।
• एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे ।
• अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे व पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जायेंगे ।

निजी वाहनः-
• जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियो मॉल होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे ।
• जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नहीं होगा, वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जायेंगे। उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियो मॉल में पार्किंग दिया जायेगा। मॉल की पार्किंग भर जाने के बाद पश्चात वाटर टैंक चौराहे के आस-पास बनी निर्धारित पार्किंग में पार्क होंगे ।
 

क्या करें, क्या न करें

• वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट वाहन स्टेडियम से वापस होकर पी-5 पार्किंग में पार्क होंगे। स्टेडियम के पास कोई भी वाहन पार्क न करें।
• वाहनों का प्लासियो मॉल के सामने या स्टेडियम के सामने व आसपास अवैध पार्किंग में न पार्क करें। वर्ना कार्रवाई की जाएगी।
• सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट या अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आएंगे, उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। वह बाहर ही पर्किंग में रहेंगे।
• कार्यक्रम के दिन टिकटों की बिक्री का कोई काउंटर स्टेडियम में नहीं होगा। पहले से ही टिकट (हार्ड कापी) खरीदकर लेकर आएं। ऑनलाईन बुकिंग की दशा में टिकट की हार्ड कॉपी लेकर आएं। हार्ड कॉपी न होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
• कार्यक्रम शुरू होने के तीन घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। स्टेडियम से एक बार बाहर आने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
• पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थाई पिक एंड ड्राप स्टैण्ड होगा। जहां निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार और बैठा सकेंगे।
• कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी कार्ड या टिकट के स्टेडियम के अन्दर प्रवेश नहीं करेगा, पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
• स्टेडियम के आसपास रहने वाले लोगों से अपील है कि कार्यक्रम देखने के लिए स्टेडियम की तरफ जाएं अन्यथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
• दर्शक कोशिश करें कि वह छोटे बच्चों को साथ न लाएं। यदि लाएं तो उनका विशेष ध्यान रखें।
• कार्यक्रम स्थल पर प्रतिबंधित सामग्री जैसे सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ, नुकीले सामान व आतिशबाजी सामाग्री आदि न लेकर आएं।
• कोई भी आपत्तिजनक पोस्टर या बैनर साथ न लाएं।
• सेलिब्रेटी स्टेज से पहले लगी बैरिकेडिंग से उचित दूरी बनाये रखना होगा। स्टेज की तरफ जाने की कोशिश न करें।

 

पार्किंग स्थल:

Lucknow: This is the traffic and parking plan regarding Diljit Dosanjh's live concert, leave the house only af
इकाना स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
1- रेड कार्ड पार्किंग: प्रथम
गेट नंबर 4 से प्रवेश के बाद लगभग 200 मीटर आगे दाहिनी तरफ खाली मैदान

2- रेड कार्ड पार्किंग: द्वितीय
इकाना स्टेडियम के गेट नंबर 4 से प्रवेश के बाद करीब 200 मीटर आगे वाई कट से बाएं मुड़कर आगे सामने मैदान

3- ग्रीन कार्ड पार्किंग: प्रथम
स्टेडियम के गेट नंबर 4 से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल फुटबाल ग्राउंड मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क के दोनों तरफ

4- ग्रीन कार्ड पार्किंग: द्वितीय
स्टेडियम गेट नंबर 4 से प्रवेश कर फुटबाल ग्राउंड मुख्य प्रवेश द्वार के सामने से रेड कार्ड पार्किंग द्वितीय स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर दूसरी लेन

5- पी-4
प्लासियो मॉल के पीछे खाली मैदान

6- पी-5
एसटीपी तिराहे से रॉंग साइड इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर 5 से पहले बैरिकेडिंग तक सर्विस लेन समेत

7- पी-6
गोल चक्कर चौराहे से एसटीपी तिराहे से आगे सड़क के अंतिम छोर तक सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन समेत

8- पी-7
संस्कृति तिराहे से गोल चक्कर चौराहे तक दोनों तरफ सड़क पर

9- पी-8
गोल चक्कर से बाएं सड़क पर

10- पी- 9
गोल चक्कर चौराहे से प्लासियो चौराहे की ओर जाने पर बाएं तरफ सी आकार की बनी सड़क पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed