{"_id":"68f87e7aa15cd911410563c4","slug":"lucknow-thieves-target-a-closed-house-in-bkt-steal-cash-and-jewellery-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : पूरा परिवार गया था रिश्तेदारी में... बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोना और नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : पूरा परिवार गया था रिश्तेदारी में... बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोना और नकदी लेकर फरार
Wed, 22 Oct 2025 12:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:30 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के बीकेटी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। जब परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे तो नकदी और जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
वारदात के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बरगदी मगठ की रहने वाली आशिया के घर अज्ञात चोरों ने घर के चार ताले तोड़कर 50 हजार नकदी, बच्चों की गुल्लक और आधा तोला सोने के जेवर, एलसीडी टीवी, सिलेंडर चोरी कर लिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत बीकेटी के वार्ड 12 बरगदी मगठ निवासी आशिया ने बताया कि वह परिवार के साथ मंगलवार को घर बंद करके जानकीपुरम रिश्तेदारी में गई थी। पीछे से चोरों ने रात दो बजे से 4 बजे के बीच उनके मकान के चार ताले तोड़कर कमरे से एलसीडी टीवी, रसोई से गैस सिलेंडर, बेडरुम से तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर 50 हजार नकदी, आधा तोला सोने की गहने, अलमारियों से कीमती कपड़े आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह छह बजे पड़ोसी ने मेन गेट का ताला टूटा होने की सूचना उनको फोन पर दिया। जब वह घर पहुंचे तब 112 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और वीडियो बनाकर लौट गई। बीकेटी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन