फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Theft of lakhs by breaking the lock of the house of the relative of MoS Mohsin Raza

लखनऊ : राज्यमंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 17 Aug 2021 11:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Aug 2021 11:13 AM IST
सार

राज्यमंत्री के रिश्तेदार हुसैन रजा महताब बाग में परिवार सहित रहते हैं। हुसैन रजा पंजाब नेशनल बैंक में अयोध्या मंडल की शाखा में प्रबंधक हैं। रविवार रात को उनके पड़ोसी ने दरवाजे का ताला टूटा देखकर सूचना दी।

विज्ञापन
Lucknow: Theft of lakhs by breaking the lock of the house of the relative of MoS Mohsin Raza
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज महताब बाग इलाके में रहने वाले हुसैन रजा के घर का ताला रविवार को चोरों ने तोड़ दिया। अंदर रखी हुई नकदी व जेवरात साफ कर ले गये। वारदात के वक्त वह अपने परिवार के साथ पुश्तैनी घर पर गये थे। पड़ोसी ने घर का ताला टूटने की सूचना दी। पीड़ित प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे के मुताबिक राज्यमंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार हुसैन रजा महताब बाग में परिवार सहित रहते हैं। हुसैन रजा पंजाब नेशनल बैंक में अयोध्या मंडल की शाखा में प्रबंधक हैं। शुक्रवार को हुसैन रजा परिवार के साथ चौक के राजा बाजार स्थित पुश्तैनी आवास पर गये थे। रविवार रात को उनके पड़ोसी ने दरवाजे का ताला टूटा देखकर सूचना दी। रजा हुसैन के मुताबिक जब वह घर पहुंचे तो दरवाजों व अलमारियों के ताले टूटे थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने लाखों के नुकसान की बात कहते हुए चोरी के सामान की लिस्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन


पास में है राज्यमंत्री का आवास, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक पीड़ित हुसैन रजा के घर के पास ही मोहसिन रजा का भी घर है। लेकिन वह इस आवास पर नहीं रहते हैं। हुसैन रजा की पत्नी मोहसिन रजा की रिश्ते में बहन  है। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक टीम चोरों की तलाश में लगा दी गई है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलिया गांव में लाखों की चोरी
उधर, काकोरी के पलिया गांव में शनिवार देर रात को अज्ञात चोर दीवार काटकर घर के अंदर अलमारी में रखे 60 हजार रुपये नकदी व दो लाख से अधिक के जेवरात साफ कर ले गये। वारदात की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक पलिया गांव निवासी आसिद अली ने बताया कि परिवारी जनों के साथ वह कमरे में सो रहे थे।


रात करीब 12 बजे लाइट चली गई जिससे कुछ परिवारी जन घर के अंदर पड़ी टीन सेट के नीचे व खुले आंगन में सो गए। इसके बाद अज्ञात चोरों ने घर के पीछे हिस्से की दीवार काटकर कमरे में रखी अलमारी से 60000 व करीब रुपए दो लाख कीमत के ज्वेलरी को चोरी कर ले गए। सुबह होने पर गांव के ही पड़ोसी ने दीवार कटे होने की जानकारी दी जिससे घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed