{"_id":"620d4267fa619640021710e7","slug":"lucknow-theft-in-broad-daylight-at-the-house-of-inspector-posted-at-intelligence-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : इंटेलीजेंस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर के घर दिन दहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : इंटेलीजेंस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर के घर दिन दहाड़े चोरी
Wed, 16 Feb 2022 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:58 PM IST
सार
चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का माल समेट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में बाजारखाला के मोती झील कालोनी में रहने वाले इंटेलीजेंस मुख्यलाय में तैनात इंस्पेक्टर वचनेश सिंह के घर में दिन दहाड़े चोरी हो गई। बुधवार दोपहर में हुई वारदात के दौरान घर पर कोई नहीं था। चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का माल समेट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
इंटेलीजेंस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर वचनेश सिंह बाजारखाला के मोतीझील कालोनी में परिवार सहित रहते हैं। वचनेश की पत्नी मीना सिंह बीएसएनएल में कार्यरत है। वचनेश के मुताबिक बुधवार पति-पत्नी कार्यालय गये थे। पत्नी रोज की तरह बेटे अक्षत को स्कूल पहुंचाकर अपने कार्यालय गई थी। घर कोई नहीं था। दोपहर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
दोपहर बाद बेटे के घर आने पर ताला टूटा मिला। यह देख अक्षत ने परिवारीजनों को सूचना दी। वचनेश की सूचना पर शाम को पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। वचनेश के मुताबिक बेटा अक्षित ने घर का ताला टूटा देख अंदर गया। जहां कमरे समेत अलमारियों और बक्सों के भी ताले टूटे थे। चोर करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवर और 10 हजार नकद चुरा ले गए। वचनेश को संदेह है कि किसी आसपास केआदमी ने चोरों को सुराग दिया है। जिसके बाद वारदात हुई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन