फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The state government will present its case regarding the relocation of the zoo; the CEC has made this

Lucknow: चिड़ियाघर स्थानांतरित करने के लिए अपना पक्ष रखेगी प्रदेश सरकार, सीईसी ने की ये सिफारिश

Fri, 02 Jan 2026 09:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 02 Jan 2026 09:44 PM IST
सार

प्रदेश सरकार नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान को कुकरैल में स्थानांतरित करने के लिए अपना पक्ष रखेगी। सुप्रीम कोर्ट की सीईसी ने नाइट सफारी के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

विज्ञापन
Lucknow: The state government will present its case regarding the relocation of the zoo; the CEC has made this
लखनऊ चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश सरकार नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को कुकरैल नाइट सफाई में स्थानांतरित करने के लिए अपना पक्ष रखेगी। सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) ने लखनऊ के कुकरैल में प्रस्तावित नाइट सफारी परियोजना को सैद्धांतिक अनुमति तो दे दी है, पर वहां चिड़ियाघर के स्थानांतरण के प्रस्ताव को सही नहीं माना है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हेड ऑफ फॉरेस्ट सुनील चौधरी बताते हैं कि नाइट सफारी को चिड़ियाघर में ही बनाने का प्रावधान है। इसी को देखते हुए चिड़ियाघर को कुकरैल में स्थानांतरित करने के साथ ही वहां नाइट सफारी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। शासन के सूत्रों के मुताबिक, इस नजरिये को सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


कुकरैल वन में नाइट सफाई बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृति अनिवार्य है, इसलिए कोर्ट ने पर्यावरण पर प्रभाव पर सीईसी की रिपोर्ट मांगी थी। सीईसी ने नाइट सफारी में प्रस्तावित एडवेंचर जोन रद्द करने की सिफारिश भी की है। एडवेंचर जोन के तहत जिप लाइन समेत तमाम रोमांचक गतिविधियां शामिल की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed