फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The route leading to Hazratganj will be changed on Monday, there have been many diversions, read the

लखनऊ: आज हजरतगंज जाने वाले रास्तों पर बदला रहेगा रूट, हुए कई डायवर्जन, खबर पढ़कर घर से निकलें

Mon, 10 Mar 2025 05:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Mar 2025 05:33 AM IST
सार

Route changed in Hazratganj: भीम आर्मी के सोमवार को होने वाले प्रदर्शन की वजह से यातायात पुलिस ने हजरतगंज जाने वाले 16 प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है।
 

विज्ञापन
Lucknow: The route leading to Hazratganj will be changed on Monday, there have been many diversions, read the
हजरतगंज में बदला रहेगा ट्रैफिक।

विस्तार

भीम आर्मी के सोमवार को होने वाले प्रदर्शन की वजह से यातायात पुलिस ने हजरतगंज जाने वाले 16 प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन


- आईटी चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाले यातायात को निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा, नया सर्वोदय नगर पुल होकर गुजारा जाएगा।
- हनुमान सेतु तिराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहनों को सुशीला स्मृतिका से पेपर मिल, आरआर बंधा, संकल्प वाटिका, बैकुंठ धाम और 1090 चौराहा की ओर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

- पेपरमिल तिराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक आरआर बंधा होकर आगे जा सकेगा।
- पेपरमिल तिराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला सामान्य यातायात संकल्प वाटिका तिराहा से बैकुंठधाम, पीएनटी बालू अड्डा से 1090 चौराहे होकर अपनी मंजिल की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशातगंज से हजरतगंज की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सिकंदरबाग चौराहे व चिरैयाझील होकर गुजारा जाएगा।
- सहारागंज से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात डनलप तिराहे की बजाय सप्रू मार्ग तिराहे से सिकंदरबाग होकर जाएगा।
- चौक व टीले वाली मस्जिद की ओर से हजरतगंज जाने वाला यातायात डालीगंज पुल तिराहे से इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड होते हुए आईटी चौराहे से निकाला जाएगा।
- डालीगंज पुल तिराहे से हजरतगंज की ओर आने वाले ट्रैफिक को क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील, सिकंदरबाग होकर गुजारा जाएगा।
- कैसरबाग से हजरतगंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक कैसरबाग चौराहे से सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैयाझील, सिकंदरबाग होकर जाएगा।
- चिरैयाझील से केडी सिंह स्टेडियम जाने वाले रास्तों पर स्टेडियम तिराहा और चिरैझील तिराहासे हिंदी संस्थान तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा।
- चारबाग से हजरतगंज की ओर आने वाले वाहन रॉयल होटल तिराहा से सिसेंडी तिराहा, शास्त्री तिराहा, लालबत्ती/सुपरमार्केट तिराहा से कैसरबाग अशोकलाट चौराहा होकर निकाला जाएगा।

- 1090 चौराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात बंदरियाबाग चौराहा, कैंट क्षेत्र होकर जा सकेगा।
- लालबाग नॉवल्टी चौराहे से हजरतगंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक लालबाग चौराहे से नूर मंजिल तिराहा, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा, सुभाष चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज की ओर आने वाला यातायात सिसेंडी तिराहा की ओर जा सकेगा।
- डीएसओ चौराहा, कैपिटल चौराहा, सप्रू मार्ग तिराहा, श्रीराम टॉवर तिराहा, नवल किशोर रोड से हजरतगंज की ओर यातायात बंद रहेगा।
- अहिमामऊ अंडरपास चौराहे से रोडवेज बसें अर्जुनगंज बाजार की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये वाहन शहीद पथ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed