फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The relative of the Union Minister who shot the BJP worker

Lucknow : भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने वाला केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार, वारदात के पीछे बड़ी वजह की आशंका

Wed, 06 Sep 2023 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा सूरज शुक्ला, लखनऊ
सूरज शुक्ला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 05:23 AM IST
सार

पुलिस ने जिसको मुख्य आरोपी अंकित वर्मा बता विनय को गोली मारने का दावा किया था वह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार है। वह मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है। मतलब विकास किशोर का मौसेरा भाई।

विज्ञापन
Lucknow: The relative of the Union Minister who shot the BJP worker
विनय श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिसको मुख्य आरोपी अंकित वर्मा बता विनय को गोली मारने का दावा किया था वह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार है। वह मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है। मतलब विकास किशोर का मौसेरा भाई। अब ऐसी आशंका बढ़ रही है कि विनय की हत्या के पीछे कोई बड़ी व निजी वजह है। फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, संदिग्धों की लोकेशन आदि खंगाली जा रही है। क्योंकि, तमाम सवाल अभी भी अनसुलझे हैं।

विज्ञापन


ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके में मंत्री कौशल किशोर के आवास पर 31 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव व उसके दोस्त मौजूद थे। एक सितंबर को तड़के विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम को गिरफ्तार किया था। दावा किया था कि जुए के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। गोली अंकित वर्मा ने मारी थी। दो सितंबर को आरोपी कोर्ट में पेश किए गए थे। जहां से जेल भेजे गए थे। अब एक बड़ी जानकारी सामने आई। दरअसल आरोपी अंकित वर्मा मंत्री की भाभी की बहन का लड़का है। वह अपने मौसेरे भाई व मंत्री पुत्र विकास के साथ ही अधिकतर रहता था। वारदात की रात भी वह उसी आवास पर था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


कहीं कोई निजी रंजिश तो नहीं
विनय लंबे समय से मंत्री का करीबी था। विकास किशोर के साथ साए की तरह रहता था। उस पर मंत्री व विकास दोनों आंख बंद कर भरोसा करते थे। यही वजह है कि थार कार तक उसकी मां के नाम ली थी। अन्य कुछ जमीन उसके नाम पर खरीदने की भी बात सामने आ रही है। चूंकि आरोपी अंकित मंत्री का रिश्तेदार निकला है। ऐसे में अंदेशा ये भी हो गया है कि कहीं कोई उससे निजी रंजिश तो नहीं थी। जिसकी वजह से उसका कत्ल किया गया। पुलिस भले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर चुकी है लेकिन अभी भी कई ऐसे पहलू हैं, जिन पर तफ्तीश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के पास रहती थी पिस्टल
सूत्रों के जरिये एक और अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल विकास लाइसेंसी पिस्टल को लेकर पहले से ही लापरवाही बरतता रहा है। वह अपने दोस्तों को भी पिस्टल रखने को दे देता था। इसमें विनय भी शामिल है। उस दिन भी जब विकास दिल्ली गया तो दोस्तों को ही पिस्टल देकर गया था। हालांकि पुलिस का कहना था कि बेड पर तकिये के नीचे पिस्टल रखी थी। ये पिस्टल उसी में से किसी ने रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed