फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The first foot overbridge will be built near Lulu Mall on Shaheed Path, providing relief to mall goe

लखनऊ: शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास बनेगा पहला फुटओवर ब्रिज, मॉल जाने वालों के साथ निवासियों को मिलेगी राहत

Thu, 11 Jun 2026 09:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jun 2026 09:56 PM IST
सार

Lulu Mall Lucknow: शहीद पथ पर पहला फुटओवर ब्रिज बनने जा रहा है। यह ओवरब्रिज लुलु मॉल के पास बनेगा। निर्माण इसी महीने से शुरू होने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Lucknow: The first foot overbridge will be built near Lulu Mall on Shaheed Path, providing relief to mall goe
लुलु मॉल के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 करीब 23 किमी लंबे शहीद पथ पर पहला फुटओवर ब्रिज बनने जा रहा है। लुलु मॉल के पास प्रस्तावित इस फुटओवर ब्रिज से बड़ी आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। निर्माण का काम इसी महीने शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


एलडीए में बृहस्पतिवार को इस योजना का प्रजेंटेशन भी हुआ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह फुटओवर ब्रिज करीब 100 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा होगा। निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहीद पथ पर अभी एक ओर दूसरी ओर जाने के लिए अभी सिर्फ अंडरपास ही हैं। यह पहला फुटओवर ब्रिज होगा। इसे पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनी के सहयोग से बनाया जाएगा। निर्माण का पूरा खर्च निजी कंपनी उठाएगी। इसके बनने से लुलु मॉल, अंसल और अवध विहार सहित अन्य आवासीय योजनाओं तक आने-जाने वाली बड़ी आबादी को सहूलियत होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट की सुविधा भी होगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू करने लिए बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, लेसा और लुलु मॉल प्रबंधन के साथ समन्वय बैठक भी हुई।
विज्ञापन


लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
एलडीए वीसी ने बताया कि फुट ओवरब्रिज की रूपरेखा में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसमें फिसलन रोधी फर्श, मजबूत रेलिंग, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था शामिल है। अग्निरोधी विद्युत फिटिंग और भूकंपरोधी रूपरेखा का भी प्रावधान किया गया है। निर्माण के दौरान यातायात में रुकावट न आए, इसके लिए चरणबद्ध पद्धति अपनाई जाएगी। अस्थायी मार्ग परिवर्तन, बैरिकेड और यातायात मार्शल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी होगा खास
इस परियोजना के तहत भू-तल पर लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आकर्षक हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें कियोस्क, सार्वजनिक उपयोग के लिए शौचालय और पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज के नीचे भूतल और छत पर खुला रेस्तरां और एलईडी डिस्प्ले जैसी सुविधाएं भी होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed