फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First Batch Kailash Mansarovar Yatra to Depart on June 15 Tourism Minister to Flag Off from Ghaziabad

Lucknow : कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 15 को होगा रवाना, पर्यटन मंत्री गाजियाबाद में दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 13 Jun 2025 10:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 10:17 AM IST
सार

Kailash Yatra News: कोरोना महामारी के कारण स्थगित यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 15 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को गाजियाबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन
First Batch Kailash Mansarovar Yatra  to Depart on June 15 Tourism Minister to Flag Off from Ghaziabad
कैलाश मानसरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kailash Mansarovar Yatra News: लगभग पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार फिर 15 जून से शुरू हो रही है। कोरोना महामारी के कारण स्थगित यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 15 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को गाजियाबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में विभिन्न सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का निर्माण कराया गया है। इसका संचालन राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) द्वारा किया जा रहा है। यात्रा के दौरान लिपुलेख, उत्तराखंड व नाथू ला सिक्किम के मार्ग से यात्रियों के 15 जत्थे कैलाश मानसरोवर पहुंचेंगे। हर जत्थे में 50 यात्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन तीर्थयात्रियों को यात्रा के पहले एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं देगा। पूरी तरह वातानुकूलित भवन में एक समय में 288 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त भूतल पर स्थित भोजनालय में यात्रियों को शुद्ध भोजन दिया जाएगा। योग प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतिदिन योग सत्र आयोजित होंगे। जिससे यात्री शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ व ऊर्जावान रहेंगे। वहीं भजन संध्या कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा 15 जून से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। परिसर में स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम मेडिकल जांच करेगी।


भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्टाफ, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पर्यटन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपलब्ध रहेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन परिसर में तीर्थयात्रियों के प्रयोग के लिए प्रदेश पर्यटन के साहित्य ब्रोशर किट उपलब्ध रहेंगे। तीर्थ यात्रियों के आगमन पर उनका भारतीय परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। परिसर में स्थापित ट्रेवल डेस्क के माध्यम से टूर पैकेज, परिवहन व टिकट संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed