{"_id":"61c20b1a70e42776f41f98f4","slug":"lucknow-the-decision-of-the-subordinate-services-selection-commission-the-provisional-and-those-under-scrutiny-will-also-be-able-to-apply-in-the-main-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का फैसला, औपबंधिक व जांच के दायरे वाले भी मुख्य परीक्षाओं में कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का फैसला, औपबंधिक व जांच के दायरे वाले भी मुख्य परीक्षाओं में कर सकेंगे आवेदन
Tue, 21 Dec 2021 10:44 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:44 PM IST
सार
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टिंग व चयन संबंधी आगे की कार्यवाही आयोग द्वारा की जा रही जांच के परिणाम व निर्णय के अधीन होगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की मुख्य परीक्षा में पीईटी में शामिल औपबंधिक श्रेणी व जांच के अधीन अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इन्हें सशर्त आवेदन की अनुमति संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। आयोग ने 9212 पदों पर भर्ती निकाली है। अन्य मुख्य परीक्षाओं में भी इन्हें आवेदन की छूट रहेगी।
विज्ञापन
आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 1,280 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा 58 अभ्यर्थी जांच के दायरे में हैं। आयोग की बीते दिनों हुई बैठक में तय हुआ कि आयोग के स्तर पर जांच के अधीन व औपबंधिक श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रकरण में जब तक निर्णय नहीं लिया जाता, ऐसे अभ्यर्थियों को तब तक विभिन्न मुख्य परीक्षाओं में औपबंधिक रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी जाए।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टिंग व चयन संबंधी आगे की कार्यवाही आयोग द्वारा की जा रही जांच के परिणाम व निर्णय के अधीन होगी।
विज्ञापन