फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The accused kidnapped the victim and raped her again, tied her hands and legs and threw her away

Lucknow: जमानत पर छूटे आरोपी ने अगवा कर पीड़िता से फिर किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर फेंका

Fri, 11 Jul 2025 10:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

महिला की शिकायत पर तीन अप्रैल को एफआईआर दर्ज हुई थी। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी उनके घर में दाखिल हो गया। इसके बाद उनको अगवा करके दुष्कर्म किया और मरा समझकर झाड़ियों में फेंक कर भाग गया।

विज्ञापन
Lucknow: The accused kidnapped the victim and raped her again, tied her hands and legs and threw her away
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़िता को अगवा कर उससे दोबारा दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता की जमकर पिटाई की। इसके बाद हाथ पैर बांधकर मरणासन्न हालत में महिला को आम्रपाली योजना के पास झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल महिला को अस्पताल लेकर गई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुबग्गा थाने में आरोपी मौरा गांव निवासी अंशू मौर्य के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की एफआईआर दर्ज की गई है। महिला कानपुर की रहने वाली है। साढ़े तीन साल पहले महिला की मुलाकात अंशू से हुई थी। तब आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं, शादी का झांसा देकर वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने महिला से बहन की शादी के बहाने पांच लाख 60 हजार रुपये भी लिए थे। रकम वापस मांगने पर आरोपी मना कर देता था। महिला ने अंशू पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने चार जून को फिर से थाने में रकम वापस दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच दरोगा कुलदीप को दी गई थी। पुलिस का कहना है कि अंशू ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी उनके घर में दाखिल हो गया। इसके बाद उनको अगवा करके दुष्कर्म किया और मरा समझकर झाड़ियों में फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च को की थी पिटाई
पीड़िता का आरोप है है कि 16 मार्च को अंशू ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद अंशु ने अपने माता पिता और बहनों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की थी। परेशान होकर तीन अप्रैल को महिला ने अंशू के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म और अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अंशू को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 31 मई को चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed