{"_id":"692600faa3d5bef86d0359af","slug":"lucknow-teenager-raped-by-landlord-molested-by-tenant-arrested-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: किशोरी से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, किरायेदार ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: किशोरी से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, किरायेदार ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार किया गया
Wed, 26 Nov 2025 12:48 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:48 AM IST
सार
लखनऊ के सैरपुर थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, मामले में आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को किशोरी की मां की गैरमौजूदगी में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के सैरपुर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से मकान मालिक मान सिंह ने दुष्कर्म किया और किरायेदार आशाराम ने छेड़छाड़ की। किशोरी की मां ने जब मकान मालिक से शिकायत की तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें धमकाया। सोमवार को किशोरी की मां ने सैरपुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी किरायेदार हरदोई के संडीला निवासी आशाराम को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
संडीला निवासी किशोरी की मां के अनुसार वह बेटी व बेटे के साथ बीते छह माह से सैरपुर निवासी मान सिंह के मकान में दो हजार रुपये प्रति माह किराये पर रहती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह दूसरों के घरों में काम करती हैं। एफआईआर के अनुसार बीते 15 दिन पहले वह तबीयत खराब होने पर गांव चली गई थीं। मकान में सिर्फ बच्चे थे। वह जब गांव से लौटी तो किशोरी ने बताया कि मकान मालिक मान सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किरायेदार आशाराम ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के आरोप सुन मां ने मकान मालिक मान सिंह से शिकायत की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बैंक आफ बड़ौदा में लगी भीषण आग से अफरातफरी, हादसे में करीब 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रूस और सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 33 लोगों से 66 लाख ठगे, एयरपोर्ट पर रद्द किए गए टिकट
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मान सिंह के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो, मारपीट, धमकाने और आशाराम के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज की। एसओ सैरपुर मनोज कोरी ने बताया कि मंगलवार आरोपी आशाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी मान सिंह भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। जल्द किशोरी का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।