{"_id":"68efcf90429e51dc000880f7","slug":"lucknow-teenager-faints-while-playing-mobile-phone-dies-under-mysterious-circumstances-was-playing-free-fir-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मोबाइल चलाते-चलाते बेसुध हुआ किशोर, रहस्यमयी हालतों में हुई मौत; खेल रहा था फ्री फायर गेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मोबाइल चलाते-चलाते बेसुध हुआ किशोर, रहस्यमयी हालतों में हुई मौत; खेल रहा था फ्री फायर गेम
Wed, 15 Oct 2025 10:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:15 PM IST
सार
Teenager dies in Lucknow: लखनऊ में मोबाइल चलाने के दौरान एक किशोर की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिवार के लोगों के अनुसार वह फ्री फायर गेम खेल रहा था।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इंदिरानगर के शिवाजीपुरम में विवेक कश्यप (13) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार देर शाम मोबाइल फोन चलाते वक्त वह बेसुध हो गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बहन अंजू के मुताबिक विवेक तकरोही में परचून की दुकान पर काम करता था। बुधवार शाम वह फ्री फायर गेम खेल रहा था। अंजू काम पर चली गई। लौटने पर देखा कि विवेक बेसुध पड़ा था। अंजू ने उसका फोन चार्जिंग में लगाया और घर के काम करने लगी। काफी देर तक विवेक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों ने बताया कि किशोर को दो दिन से बुखार था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी। विवेक के पिता की मौत हो चुकी है। मां प्रेम कुमारी और तीन बहनें लोगों के घरों में झाड़ू-पोंछे लगाती हैं।
विज्ञापन