{"_id":"597738d54f1c1bc22e8b4bd8","slug":"lucknow-tcs-employees-receiving-threat-from-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टीसीएस बचाओ अभियान बंद करो वरना करियर नहीं बचेगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टीसीएस बचाओ अभियान बंद करो वरना करियर नहीं बचेगा’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Jul 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
टीसीएस लखनऊ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीसीएस लखनऊ को बचाने के लिए रविवार को कर्मचारियों और उनके परिवारवालों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर समर्थन जुटाने की मुहिम के बाद कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन मुश्किल भरा रहा।
विज्ञापन
जिन कर्मचारियों की तस्वीर अखबारों में प्रकाशित कीं उन्हें प्रबंधन ने बुलाकर भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल न होने की हिदायत देते हुए करियर के लिए घातक बताया।
विज्ञापन
टीसीएस सूत्रों ने बताया कि जिन कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की तस्वीरें प्रकाशित की गईं उन्हें अभियान से तुरंत अलग हो जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक पर अभियान छेड़ रखा है ताकि टीसीएस प्रबंधन लखनऊ के अपने कार्यलय को यहां से शिफ्ट न करे।
हालांकि कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ता जा रहा है।