फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Tanushka of the city becomes permanent pilot of Jaguar, family members have been in the army for thre

लखनऊ: शहर की तनुष्का बनीं जगुआर की स्थाई पायलट, तीन पीढ़ियों से परिवार के लोग हैं सेना में

Mon, 03 Mar 2025 11:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

Tanushka became a pilot: लखनऊ शहर की तनिष्का जगुआर विमान की स्थाई पायलट बनाई गई हैं। तनिष्का शहर के इंदिरा नगर इलाके में रहती हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: Tanushka of the city becomes permanent pilot of Jaguar, family members have been in the army for thre
लखनऊ की लाडली तनुष्का सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

 लखनऊ की लाडली तनुष्का सिंह भारतीय वायु सेना के इतिहास में पहली बार जगुआर फाइटर जेट की स्थाई पायलट बनी हैं। उन्हें भारतीय वायु सेना के जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थाई रूप से पायलट के तौर पर नियुक्त किया गया है। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी कैप्टन देवेंद्र बहादुर सिंह (सेवा निवृत) की पौत्री और लेफ्ट. कर्नल अजय प्रताप सिंह (रिटा.) की बड़ी बेटी तनुष्का सिंह भारतीय वायु सेना में जगुआर फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि जगुआर भारतीय वायु सेना का एक प्रमुख ताकतवर स्ट्राइक विमान है जो अपनी सटीक हमले की क्षमता के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी अन्य महिला पायलटों ने जगुआर जेट उड़ाया था लेकिन तनुष्का की स्थायी तौर पर नियुक्ति की गई है। इस वजह से ये रिकॉर्ड फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह के नाम पर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


तनुष्का के परिवार में तीन पीढ़ियों से लोग सेना के जरिए देश सेवा में लगे हैं। उनके बाबा और पिता भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इस्माईलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान, रघुवीर सिंह परिहार, जे पी डिमरी, शिव मूर्ति मौर्या, राघवेंद्र त्रिपाठी, नृपेंद्र सिंह ने तनुष्का के बाबा-दादी को उनके घर पहुंचकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed