फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow swarn shatabdi ac failed in etawah 

लखनऊ स्वर्ण शताब्दी का एसी फेल, गर्मी से बेहाल यात्री आपस में भिड़े, वीडियो वायरल

Mon, 28 May 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 May 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
lucknow swarn shatabdi ac failed in etawah 
ट्रेन में महिला यात्री से होती झड़प

दिल्ली से लखनऊ आ रही लखनऊ स्वर्ण शताब्दी (12004) की सभी बोगियों का एसी फेल होने से सोमवार को ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। एक महिला यात्री ने शिकायत के बाद भी एसी ठीक न होने पर इटावा स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दी।

विज्ञापन


जिस पर अन्य यात्रियों ने आपत्ति जताई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के यात्रियों में तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। कुछ यात्री जहां ट्रेन के लेट होने पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे, वहीं महिला रेलवे प्रशासन द्वारा एसी ठीक न कराये जाने से नाराज थी।
विज्ञापन


ट्रेन में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान लगभग सभी यात्री गर्मी से बेहाल होकर ट्रेन से नीचे उतर गए और एसी ठीक होने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते ट्रेन इटावा स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। मौके पर पहुंचे टीटी ने तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक न मानी।


आखिरकार इटावा रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में एसी चालू कराकर ट्रेन को रवाना कराया। इस घटना का वीडिया वायरल होने के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। सामान्य ट्रेनों की बदहाली के बाद अब शताब्दी और राजधानी में भी इस तरह की घटनाएं आम होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed