फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Swapna Roy will have to leave Sahara's palatial home in three days.

Lucknow: स्वप्ना रॉय को तीन दिन में छोड़ना होगा सहारा का महल जैसा घर, नगर निगम ने दिया अल्टीमेटम

Thu, 02 Oct 2025 03:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

नगर निगम ने सहारा शहर को खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। इसके लिए सहारा परिवार को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उन्हें घर से सामान निकालने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Swapna Roy will have to leave Sahara's palatial home in three days.
नगर निगम की टीम सीलिंग के लिए पहुंची (फाइल फोटो।) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारा प्रमुख स्वर्गीय सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय को अब सहारा का महल जैसा घर तीन दिन में छोड़ना होगा। सहारा प्रमुख का परिवार यहां पर करीब 25 साल से रह रहा है। शनिवार को जमीन का कब्जा लेने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ गेट सील करने पहुंची थी। हालांकि, टीम बिना गेट सील किए तीन दिन में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम देकर लौट आई।

विज्ञापन


नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को जमीन का कब्जा लेते समय ही सहारा शहर में रहने वालों को जगह खाली करने के लिए कहा गया था। पहले भी कई बार नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने के लिए कहा जा चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भव्य पंडाल में मां दुर्गा की पूजा के बाद खेला सिंदूर, ढोल नगाड़ों के साथ निकाली विसर्जन यात्रा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छोटे व्यापारियों के लिए दिवाली गिफ्ट जैसा रहा इंटरनेशनल ट्रेड शो, औसतन 60 लाख का बिजनेस किया


बुधवार को वहां रहने वालों को तीन दिन में अपना सामान निकालकर कब्जा खाली करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके बाद सहारा शहर के सभी गेट सील कर दिए जाएंगे तब किसी को सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया जाएगा। संपत्ति प्रभारी ने कहा कि अभी किसी गेट पर ताला नहीं लगाया गया है। सिर्फ चेतावनी दी गई है।

एक कॉल ने रोक दी सीलिंग की कार्रवाई: नगर निगम की टीम बुधवार को पूरी तैयारी के साथ सहारा शहर पहुंची थी। सीलिंग के लिए ताले और जंजीर भी लेकर गई थी। नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता, संपत्ति विभाग की पूरी टीम और पुलिस बल साथ था। सहारा शहर में कार्रवाई का विरोध करने वाला भी कोई नहीं था। तभी एक फोन कॉल ने सारी तैयारी पर पानी फेर दिया। जानकारों ने बताया कि नगर निगम के मुखिया के पास एक कॉल आई थी, जिसके तुरंत बाद मुखिया ने टीम को फोन किया और सीलिंग को टालने का आदेश दिया। हालांकि, अफसरों का कहना है कि वह सिर्फ अल्टीमेटम देने ही गए थे। कार्रवाई तीन दिन बाद की जाएगी।

नगर निगम संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि जमीन पर कब्जा लिया जा चुका है। वहां पर अभी सहारा प्रमुख का परिवार और कर्मचारी रहते हैं। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद सभी गेट सील कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed