फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Love Jihad Case Nidhi's Killer Sufiyan Arrested Shot In Police Encounter In Dubagga

Lucknow: निधि गुप्ता का हत्यारोपी सूफियान गिरफ्तार, मंगलवार रात को चार मंजिला छत से फेंककर की थी हत्या

Fri, 18 Nov 2022 06:23 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 18 Nov 2022 06:23 PM IST
सार

सुफियान निधि पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था। जिसमें उसका पूरा परिवार सहयोग कर रहा था ।धर्म बदलने से इनकार करने पर सुफियान ने निधि को कॉलोनी की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात मंगलवार देर शाम की है।

विज्ञापन
Lucknow Love Jihad Case Nidhi's Killer Sufiyan Arrested Shot In Police Encounter In Dubagga
आरोपी सूफियान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में दुबग्गा के डूडा कालोनी निवासी निधि गुप्ता (19) को चार मंजिल से फेंककर हत्या कर फरार चल रहा आरोपी सूफियान शुक्रवार दोपहर में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल हालत में उसे पुलिस हिरासत में ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है। उस पर एक दिन पहले डीसीपी पश्चिम ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम एस चन्नप्पा के मुताबिक मंगलवार रात को सूफियान ने निधि को डूडा कालोनी की चार मंजिला छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई। इसके बाद से ही आरोपी सूफियान को पुलिस की टीमें तलाश रही थीं।  पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि सूफियान दुबग्गा के पावर हाउस चौराहे के पास स्थित जागर्स पार्क के पास कहीं देखा गया। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी शुरू की।

विज्ञापन

 

पुलिस को देखकर वह पार्क के पास खाली मैदान की झाड़ियों में छिप गया। पुलिस तलाशती हुई जैसे नजदीक पहुंची तो उसने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में सूफियान के दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे घायल हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। अभी उसके ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पूछताछ कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में लगी थी 23 पुलिस टीम
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक निधि हत्याकांड के  मुख्य आरोपी सूफियान की तलाश में पहले दिन से पांच टीम लगी थी। दूसरे दिन टीम की संख्या बढ़कार 9 की गई। इसके बाद 11 पॉलीगान टीम को भी लगाया गया। उधर, गैर प्रांत भागने की सूचना मिलने पर तीन टीमें राजस्थान, दिल्ली व एनसीआर इलाके में दबिश के लिए भेजी गई। इन इलाकों में उसके कुछ रिश्तेदार रहते हैं। इन ठिकानों केबारे में पुलिस की हिरासत में आये सूफियान के पिता राजू व भाई महफूज ने बताया था।


धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बना रहा था दबाव
पुलिस के मुताबिक दुबग्गा के डूडा कालोनी में रहने वाला सूफियान ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज का रहने वाला है। उसकी और निधि में दोस्ती थी। सूफियान निधि से एक तरफा प्यार करने लगा। उस पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था। इस मामले में सूफियान का परिवार भी शामिल था। परिवार निधि के परिजनों पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर दोनों परिवारों में मंगलवार रात को  विवाद हुआ। इसी बीच निधि भागकर छत पर गई। पीछा करते हुए सूफियान भी चौथी मंजिल पर पहुंच गया। उसने चौथी मंजिल से निधि को फेंक दिया। गंभीर हालत में उसकी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हत्याकांड को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन भी किया। बृहस्पतिवार को कैंडिल मार्च निकाला गया। तो शुक्रवार को हजरतगंज में बजरंग दल ने गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed