फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Student hangs himself after losing money in online gaming

UP : ऑनलाइन गेमिंग में रकम डूबने पर छात्र ने लगाया फंदा, दोस्त से उधार लिए थे पैसे, प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 10 Apr 2026 08:31 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 10 Apr 2026 08:31 AM IST
सार

पिता दिनेश सिंह ने बताया कि बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ट्यूशन पढ़ाता था। कुछ समय से वह परेशान था। पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया था।

विज्ञापन
Lucknow : Student hangs himself after losing money in online gaming
विशाल (फाइल फोटो) - फोटो : AI image

विस्तार

लखनऊ के मानकनगर के रामनगर निवासी विशाल सिंह (22) ने बुधवार को फंदा लगा लिया। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग में रकम डूबने पर जान देने की बात कह रही है।

विज्ञापन


विशाल के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ट्यूशन पढ़ाता था। कुछ समय से वह परेशान था। पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया था। बुधवार दोपहर दादी पूनम मकान की दूसरी मंजिल पर गई तो विशाल को कमरे की रोशनदान से गमछे के सहारे लटका देखा। उनकी चीख सुन मां संगीता और अन्य घरवाले भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया। विशाल का एक भाई और एक बहन है।
विज्ञापन


दोस्त से उधार लिए थे 30 हजार रुपये: दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर बेटे का दोस्त घर आया था। उसने बताया कि विशाल ने इलाके के रहने वाले दोस्त से 30 हजार रुपये उधार लिए थे। वह विशाल को प्रताड़ित कर रहा था। इससे तंग आकर विशाल ने जान दे दी। मानकनगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विशाल ऑनलाइन गेम खेलता था। इस कारण वह कर्ज में डूब गया था। तनाव में आकर उसने जान दे दी। घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट खेलने का था शौकीन : पिता ने बताया कि विशाल क्रिकेट खेलने का शौकीन था। वह लेफ्ट आर्म का बॉलर था। अंडर-16 में ट्रायल दे चुका था। अंतिम चरण में रह गया था। कोरोना काल के बाद उसका मन क्रिकेट से हट गया।

पहले भी लोगों ने दी है जान

- 21 अगस्त 2025 को गोमतीनगर विस्तार में इंटर के छात्र ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण फंदा लगा लिया था।

- 23 जनवरी 2024 को बंधरा में गेम खेलने में दस लाख का कर्ज होने पर दसवीं के छात्र ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी।

- 07 फरवरी 2024 को गेम में 14 लाख हारने पर निजी कंपनी के कर्मचारी ने फंदा लगा लिया था।

- 11 दिसंबर 2024 को गोमतीनगर में ऑनलाइन गेम में 20 हजार रुपये का कर्ज चढ़ने पर छात्र ने फंदा लगा लिया था।

मोबाइल फ्री जोन बनाएं: जेसीपी एलओ बबलू कुमार का कहना है कि बच्चों को मोबाइल की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें समझाएं कि वह ऑनलाइन गेम न खेलें। बच्चों का रुझान आउटडोर गेम की ओर बढ़ाएं। कोशिश करें कि वे मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। उन्हें पिता नहीं एक दोस्त बनकर समझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed