{"_id":"6667f65ed2697b35d80e5b4d","slug":"lucknow-student-filed-petition-in-highcourt-for-famaging-omr-sheet-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET: ओएमआर सीट फटी होने से छात्रा का रिजल्ट अटका, एनटीए पर लगाया आरोप, हाईकोर्ट में याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET: ओएमआर सीट फटी होने से छात्रा का रिजल्ट अटका, एनटीए पर लगाया आरोप, हाईकोर्ट में याचिका
Tue, 11 Jun 2024 05:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:05 PM IST
सार
लखनऊ की छात्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा परिणाम को चुनौती दी है। उनका कहना है कि पेपर में आंसर की के हिसाब से उनके 715 नंबर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फटी हुई ओएमआर सीट दिखाती छात्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नीट में ओएमआर सीट फटी होने के कारण लखनऊ की प्रतियोगी छात्रा आयुषी सिंह का परीक्षा परिणाम अटक गया। छात्रा ने नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) पर ओएमआर सीट फाड़े जाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नाराजगी जताई है। साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उसकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कराने की गुहार लगाई है। यह मामला सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मेडिकल की तैयारी कर रहीं आयुषी सिंह ने बताया कि जिस दिन परीक्षा परिणाम जारी हुए उस दिन उन्होंने अपना रिजल्ट चेक करने के वेबसाइट खोली तो उनका परिणाम नहीं दिखा। इसके एक घंटे बाद उन्हें एनटीए की ओर से एक मेल आया, जिसमें जानकारी दी गई कि ओएमआर सीट फटी होने के कारण उनका रिजल्ट नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने एनटीए से कॉपी दिखाने की बात कही। एनटीए ने उन्हें फटी ओएमआर सीट दिखाई। आयुषी का आरोप है कि जानबूझ कर उनकी ओएमआर सीट फाड़ी गई है। उनके साथ स्कैम हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी कॉपी का मूल्याकंन करवाया जाए।
विज्ञापन
आयुषी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा परिणाम को चुनौती दी है। उनका कहना है कि पेपर में आंसर की के हिसाब से उनके 715 नंबर आ रहे हैं। परिणाम न जारी होने से वह निराश हैं और अवसाद में जा रही हैं। अब न्यायालय से ही न्याय की उम्मीद है।