फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Student commits suicide in Subhash hostel of Lucknow University

Lucknow: लखनऊ विश्विविद्यालय के सुभाष बॉयज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र नवीन ने सुभाष छात्रावास में आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Student commits suicide in Subhash hostel of Lucknow University
लखनऊ विश्वविद्यालय का सुभाष छात्रावास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष बॉयज हॉस्टल में रविवार को प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। कमरा नंबर 52 में बीए प्रथम वर्ष के छात्र नवीन कुमार रविवार दोपहर में अपने कमरे में मृत पाए गए। वह बलिया के निवासी थे और इतिहास, हिंदी व पॉलिटी (एनईपी) विषयों की पढ़ाई कर रहे थे। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

हाॅस्टल में माैके पर माैजूद छात्रों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दोपहर 12:30 बजे दोबारा प्रयास किया गया, तब भी अंदर से जवाब नहीं आया। इस दौरान मोबाइल फोन पर लगातार गाने बजने की आवाज सुनाई दे रही थी।

विज्ञापन

सूचना पर प्रोवोस्ट महेंद्र अग्निहोत्री के निर्देशानुसार दोपहर करीब 1:10 बजे दरवाजा तोड़ा गया। अंदर नवीन पंखे के हुक से सफेद रस्सी के सहारे लटके मिले। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर हाॅस्टल के छात्रों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही में घर से लौटे थे और रविवार को किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना था। उन्होंने बताया कि नवीन व्यवहार से इंट्रोवर्ट थे और इधर कुछ दिनों से उनमें अवसाद के लक्षण थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जिंग में लगे मोबाइल पर बज रहे थे गाने
कमरा नं 52 का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुलने पर हाॅस्टल के छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। छात्रों ने बताया कि प्रोवोस्ट के निर्देश पर जब दोपहर में दरवाजा तोड़ा गया तो मृत नवीन का मोबाइल चार्जिंग में लगा था और उसमें गाने बज रहे थे। जिस सफेद रंग की रस्सी के सहारे नवीन का शव लटका मिला वह बिल्कुल नई और मजबूत थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed