फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Student commits suicide after writing a suicide note

कॉल सेंटर की दोस्ती से बेवफाई तक की दास्तां लिख दे दी छात्रा ने जान

Sat, 05 Aug 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Student commits suicide after writing a suicide note
लाश की तलाश करते तैराक

गौतमपल्ली थानाक्षेत्र के 1090 चौराहे के पास 20 वर्षीय बीकॉम की छात्रा अंकिता सिंह ने शुक्रवार को गोमतीनदी में छलांग लगा दी। पुलिस को छात्रा के बैग से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें प्रेमी द्वारा बेवफाई करने की बात सामने आई। अंकिता और उसका प्रेमी एक ही कॉल सेंटर में काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाजारखाला के पुराना टिकैतगंज निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह की बेटी अंकिता सिंह केकेसी से बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

विज्ञापन

Lucknow Student commits suicide after writing a suicide note
बॉडी ले जाते पुलिसकर्मी

भाई शुभम सिंह ने बताया कि अंकिता शुक्रवार सुबह साढे़ सात बजे घर से निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर सूचना मिली की अंकिता का बैग 1090 चौराहे पर गोमतीनदी के किनारे मिला। वह नदी में कूद गई है। आनन-फानन में शुभम ने इसकी जानकारी घरवालों को देने के बाद 1090 चौराहे पहुंचा। वहां पुलिस ने एक घंटे बाद शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भेज दिया। एसओ गौतमपल्ली अम्बर सिंह ने बताया कि अंकिता के बैग से कॉलेज के आईकार्ड, मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला। आईकार्ड से उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lucknow Student commits suicide after writing a suicide note
अंकिता का आई कार्ड

इसके बाद मोबाइल में भाई का नंबर मिला तो परिवारीजनों को सूचन दी। उन्होंने बताया कि अंकिता ने निशातगंज के तीसरी गली में रहने वाले हिमांशु नाम के एक युवक पर बेवफाई का आरोप लगाया है। उसके सुसाइड नोट में सिर्फ इसी का जिक्र है। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक अंकिता पढ़ाई के साथ ही इन्दिरानगर स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं पर निशातगंज निवासी हिमांशु भी उसी सेंटर में जॉब करता था। दोनों एक ही शिफ्ट में कॉल सेंटर जाते थे। वहीं पर एक साल पहले दोनों की दोस्ती हुई और प्रेम हो गया। दोनों एक साथ घूमते फिरते थे। जिसकी चर्चा कॉल सेंटर में भी होने लगी। कुछ दिन पहले अंकिता ने नौकरी छोड़ दी। लेकिन हिमांशु से मुलाकात होती रही।

विज्ञापन

Lucknow Student commits suicide after writing a suicide note
अंकिता सुसाइड

सुसाइड से पहले अंकिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें लिखा है, 'मैने जो बोला कर दिखाया, अब तुम फ्री हो। मैने तो हमेशा बोला था कि मेरे साथ प्यार में धोखा न करना। तुमने मुझसे धोखा किया। अब मैं ऐसा  करके जा रही हूं कि तुम किसी भी लड़की से प्यार न कर सको और न ही उसके प्यार से खेल न सको। तुमने बोला की जॉब छोड़ दो। मैने छोड़ दिया। तुमने मुझसे कहा मैं मर जाऊं, लो अब यह भी कर दे रही हूं। गुड बाय, आई लव यू हिमांशु।' पुलिस के मुताबिक यह सुसाइड नोट अंकिता के बैग से मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed