फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Student commits suicide after being harassed by threats; report filed against two classmates

Lucknow : धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने की थी खुदकुशी, दो सहपाठियों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Feb 2026 10:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Feb 2026 10:23 PM IST
सार

छात्रा ने बताया कि मां को फोन करके बताया कि उसकी कोचिंग में पढ़ने वाले हार्दिक त्रिपाठी और माही राज तिवारी से उसके संबंध थे। दोनों ने उसे शादी का झांसा दिया था और उसके कुछ वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट उनके पास थे, जिन्हें वे वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow: Student commits suicide after being harassed by threats; report filed against two classmates

विस्तार

चिनहट क्षेत्र में 24 वर्षीय छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सात नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि कोचिंग के दो सहपाठी छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। छात्रा के पिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद चिनहट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


चिनहट निवासी शख्स के अनुसार, उनकी 24 वर्षीय बेटी ने सात नवंबर की रात को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की शाम करीब 7:30 बजे कोचिंग से लौटने के बाद बेटी ने मां को फोन करके बताया कि उसकी कोचिंग में पढ़ने वाले हार्दिक त्रिपाठी और माही राज तिवारी से उसके संबंध थे। आरोप है कि दोनों ने उसे शादी का झांसा दिया था और उसके कुछ वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट उनके पास थे, जिन्हें वे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस बात से बेटी काफी डरी हुई थी। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क पर तड़प रही थीं लड़कियां: प्रत्यक्षदर्शी बोले, 'भइया जिस तरह से फिल्मों में होता है वैसी ही दुर्घटना थी'


पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के समय उनकी तबीयत खराब थी। इसलिए उन्हें तुरंत इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बाद में बेटी के कमरे से उसका मोबाइल मिलने पर उन्हें दोनों आरोपियों के बारे में पता चला। खुदकुशी से पहले दोनों की बेटी से बात भी हुई थी। मामला दर्ज कराने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़ित को मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed