फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyclone Arnab has moved away; temperatures are now set to drop by two to four degrees, and fog may blanket

यूपी: विदा हुआ अर्नब चक्रवात, अब दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा, सुबह कई जिलों में छा सकता कोहरा; जानें अपडेट

Sun, 01 Nov 2026 07:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 01 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब का असर लगभग खत्म हो गया है। अब दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, जबकि रात के पारे में दो से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। सुबह कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। बारिश के बाद प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई है।

विज्ञापन
UP: Cyclone Arnab has moved away; temperatures are now set to drop by two to four degrees, and fog may blanket
यूपी में अब बदलने जा रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब का असर अब लगभग खत्म हो गया है। रविवार को विंध्य क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही अब दिन में धूप तेज होने और तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि रातें पहले के मुकाबले ठंडी होंगी। सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से सोनभद्र और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश का दौर थमने के बाद दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, जबकि रात में ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। रविवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत दस शहरों में हल्के से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई।

अर्नब ने बदला प्रदेश का आंकड़ा

चक्रवात अर्नब के असर से हुई बारिश ने अक्तूबर माह में यूपी में बारिश की कमी को सरप्लस में बदल दिया। 28 अक्तूबर से शुरू हुए बारिश के दौर से पहले प्रदेश में सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, दो दिनों तक हुई बारिश के बाद अब प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed