फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Strict instructions of CM Yogi, month-long campaign to remove illegal parking and encroachment

लखनऊ : सीएम योगी के सख्त निर्देश, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटाने के लिए माह भर चले अभियान

Fri, 20 May 2022 10:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 May 2022 10:59 AM IST
सार

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि नगर निकाय के अधिकारी अधिकृत बस, टैंपो, टैक्सी रुकने वाले स्थानों को चिह्नित कराते हुए जरूरी व्यवस्था कराएंगे। 

विज्ञापन
Lucknow: Strict instructions of CM Yogi, month-long campaign to remove illegal parking and encroachment
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहरी क्षेत्रों में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश को देखते हुए नगर विकास विभाग ने प्रदेश भर में एक माह विशेष अभियान चलाने का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत 18 जून तक अवैध वाहन स्टैंड, अवैध पार्किंग, सड़कों, नालों आदि से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि नगर निकाय के अधिकारी अधिकृत बस, टैंपो, टैक्सी रुकने वाले स्थानों को चिह्नित कराते हुए जरूरी व्यवस्था कराएंगे। रोड निशान, दिशा सूचक, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला व पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यापार मंडल, स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर सार्वजनिक स्थानों व सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अभियान के दौरान सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ अवैध कट खत्म किए जाएंगे। छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed