फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: STF caught those who cheated in the name of getting jobs in Bharat Scout Guide

भारत स्काउट गाईड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को एसटीएफ ने दबोचा

Thu, 15 Jul 2021 01:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Jul 2021 01:32 PM IST
सार

आरोपियों के पास से कई कॉल लेटर, संस्थान का लेटर पैड, मुहर, अशोक स्तम्भ छपा हुआ सादा कागज सहित कई सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Lucknow: STF caught those who cheated in the name of getting jobs in Bharat Scout Guide
नित्यप्रिय और श्याम बाबू मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ ने बुधवार को भारत स्काउट गाईड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से कई कॉल लेटर, संस्थान का लेटर पैड, मुहर, अशोक स्तम्भ छपा हुआ सादा कागज सहित कई सामान बरामद किया है। गिरोह के खिलाफ आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने वहीं से जेल भेजा है।

विज्ञापन


डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक आलमबाग थाने में भारत स्काउट गाईड के समानांतर संचालित होने वाली नेशनल स्काउट गाईड के नाम से फर्जी वेबसाइट  व संस्था बनाकर ट्रेनिंग दी जा रही थी। जिसके नाम पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का कारोबार किया जा रहा था। इस गिरोह के खिलाफ आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज था। एसटीएफ के एडीजी के निर्देश पर टीम ने बुधवार को दो आरोपियों को यूथ हॉस्टल आनंदनगर बरहारोड आलमबाग से दबोचा गया है। पकड़े गये आरोपियों में नित्यप्रिय मौया और श्याम बाबू मौर्या शामिल है।
विज्ञापन


नित्यप्रिय कानपुर पनकी के कालिंदी नगर और श्याम बाबू फर्रूखाबाद के नगला मसेनी का रहने वाला है। टीम ने दोनों के पास से 11 कॉल लेटर, एक लेटर पैड, दो चेकबुक, दो मुहर, 6 अशोक स्तम्भ छपा हुआ कागज, तीन मोबाइल, 40 स्काउट वर्दी स्कार्फ, 30 प्लास्टिक स्कार्फ बैंड, 4 ब्लू कैप, 6 सीटी डोरी, 6 स्टार, दो कैप, 12 एनएसजी बैच, 10 बेल्ट, 4 ग्रे रंग की शर्ट, एक पैंट, एक पैनकार्ड, दो मतदाता पहचाना पत्र और नकदी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट कॉडिनेटर के लिए वसूलते थे डेढ़ लाख
डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक यह गिरोह नेशनल स्काउट गाईड की फर्जी वेबसाइट बनाकर डिस्ट्रिक्ट कॉडिनेटर के पद की भर्ती निकालता था। इसके लिए आवेदकों से डेढ़ लाख रुपये की मांग करता था। चयन होने की बात कहकर उनको लखनऊ बुलाकार यूथ हॉस्टल आनंदनगर में ही बनाए गये ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण दिया जाता था। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र देकर भेज दिया जाता था। इस गिरोह के खिलाफ हुसैनगंज और आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed