{"_id":"bd2c76df0c68ebb24334950ae80ebade","slug":"lucknow-ssp-transferred-pravin-new-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सपा ने हटाया राजधानी का एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सपा ने हटाया राजधानी का एसएसपी
विष्णुमोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार ने अपने नए फैसले में राजधानी के एसएसपी को बदल दिया है। नए एसएसपी अब प्रवीण कुमार होंगे।
विज्ञापन
गुरुवार शाम को आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई।
इस फेरबदल में लखनऊ के एसएसपी के साथ ही छह जोन के आईजी बदले गए हैं, जबकि पांच रेंज में नए डीआईजी तैनात किए गए हैं।
प्रवीण कुमार लखनऊ के नए एसएसपी होंगे। एसएसपी लखनऊ जे रविंदर गौड़ को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। पुलिस आवास निगम के महानिदेशक अरुण कुमार गुप्ता को पुलिस भर्ती बोर्ड का डीजी बनाया गया है।
उनके पास पुलिस आवास निगम के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी आरआर भटनागर को अब पुलिस आवास निगम का एडीजी बनाया गया है।
विज्ञापन
एडीजी आरपी सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात बनाया गया है। अभी तक वह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। पीटीएस उन्नाव में एडीजी विजय कुमार को अब एडीजी एटीसी सीतापुर बनाया गया है।
विज्ञापन
एडीजी पद पर प्रोन्नत होने के बाद भी आईजी वाराणसी के पद पर काम कर रहे जीएल मीना को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है। बरेली जोन के आईजी आलोक शर्मा को मेरठ जोन का आईजी बनाया गया है।
अलीगढ़ के आईजी प्रकाश डी को वाराणसी का आईजी बनाया गया है। इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय में आईजी प्रशासन एसके माथुर को आईजी गोरखपुर बनाया गया है।
आईजी गोरखपुर जकी अहमद को आईजी बरेली बनाया गया है। जबकि डीआईजी सहारनपुर मुथा अशोक जैन को आईजी इलाहाबाद बनाया गया है।
अभी तक इलाहाबाद के आईजी रहे एलवी एंटनी देवकुमार को आईजी रेलवे इलाहाबाद बनाया गया है। वाराणसी रेंज के डीआईजी ए सतीश गणेश को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी लोक शिकायत बनाया गया है।
इलाहाबाद रेंज के डीआईजी एन रविंदर को पीएसी मुख्यालय में तैनाती दी गई है। पीएसी मुख्यालय से डीआईजी विजय प्रकाश को वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
देवीपाटन रेंज के डीआईजी सत्येंद्र वीर सिंह को डीआईजी अलीगढ़ रेंज बनाया गया है। डीआईजी रेलवे डीसी मिश्रा को मुरादाबाद रेंज का डीआईजी बनाया गया है। डीआईजी कार्मिक संजीव गुप्ता को गोरखपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
फायर सर्विसेस के डीआईजी पीके मिश्र को इलाहाबाद रेंज का डीआईजी बनाया गया है जबकि गोरखपुर के डीआईजी रहे एमडी कर्णधार को देवीपाटन रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
डीआईजी पीटीएस, उन्नाव रघुवीर लाल को डीआईजी सहारनपुर रेंज बनाया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद स्थित पीएसी की 41वीं वाहिनी के सेनानायक प्रवीण कुमार को लखनऊ का एसएसपी बनाया गया है।