{"_id":"6877a4bc7f53b392e00305b8","slug":"lucknow-sports-college-becomes-state-football-champion-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1295323-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना कोच लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की फुटबॉल टीम ने जीती स्टेट चैंपियनशिप.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना कोच लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की फुटबॉल टीम ने जीती स्टेट चैंपियनशिप.
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में फुटबॉल कोच रिटायर
हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन नया खेल सत्र शुरू होने के बावजूद कॉलेजलखनऊ। शहर के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में फुटबॉल कोच रिटायर हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन नया खेल सत्र शुरू होने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तमाम खामियों के बावजूद कॉलेज की अंडर-17 टीम बिना कोच के सुब्रतो कप स्टेट चैंपियनशिप जीतने में सफल रही। टीम ने फाइनल में बरेली मंडल को टाईब्रेकर में 5-4 से हराया। इस प्रतियोगिता के लिए कॉलेज के एथलेटिक्स कोच शैलेंद्र सिंह को बतौर मेंटर फुटबॉल टीम के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि गाजीपुर में खेली गई प्रतियोगिता में हमारे बच्चों ने कमाल का खेल दिखाया और टाईब्रेकर में बरेली को हराकर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में कॉलेज की अंडर-15 टीम भाग ले रही है। इसके प्रारंभिक मुकाबले शुरू हो गए है। उम्मीद है अंडर-17 आयुवर्ग की तरह अंडर-15 टीम भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। उधर, स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल अतुल सिन्हा ने बताया कि कॉलेज की फुटबॉल टीम का प्रदर्शन सराहनीय है। जहां तक कॉलेज में नए फुटबॉल की नियुक्ति का सवाल है तो शासन स्तर पर इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही हमें नया फुटबॉल कोच मिल जाएगा।